• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 9 राजनीतिक पार्टियों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल

केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है। यह कार्रवाई उन दलों के खिलाफ की गई है, जो चुनावी प्रक्रिया में भाग नही...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 09:32:15 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 09:35:09 AM (IST)
केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 9 राजनीतिक पार्टियों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने निष्क्रिय दलों की पहचान के लिए व्यापक अभियान चलाया

HighLights

  1. केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने जारी किया एक लेटर।
  2. चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेने वाली पार्टियां।
  3. वर्तमान में देश में छह राष्ट्रीय और 67 क्षेत्रीय दल।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: केंद्रीय निर्वाचन आयोग (Election Commision of India) ने देश भर में 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इनमें प्रदेश के नौ राजनीतिक दल भी शामिल हैं। इन दलों ने 2019 से पिछले छह वर्षों में कोई चुनाव नहीं लड़ा था। हालांकि, इन दलों के पास 30 दिनों के भीतर अपील करने का विकल्प है।

ECI ने इसलिए लिया एक्शन

केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है। यह कार्रवाई उन दलों के खिलाफ की गई है, जो चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं ले रहे थे। इन दलों को कर छूट जैसे लाभ मिल रहे थे, लेकिन चुनावी गतिविधियों में भागीदारी न होने के कारण आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया है।


इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने निष्क्रिय दलों की पहचान के लिए व्यापक अभियान चलाया था। आयोग का कहना है कि यह निर्णय राजनीतिक व्यवस्था को स्वच्छ और सक्रिय रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि केवल गंभीर और सक्रिय दल ही चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें। निर्वाचन आयोग के इस कदम के बाद वर्तमान में देश में छह राष्ट्रीय और 67 क्षेत्रीय दल ही चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा रहेंगे।

प्रदेश की ये पार्टियां बाहर

छत्तीसगढ़ एकता पार्टी, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी, छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी, छत्तीसगढ़ विकास पार्टी, पृथक बस्तर राज्य पार्टी, राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी, राष्ट्रीय मानव एकता पार्टी, राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच।

ये भी पढ़ें: ठगों के निशाने पर बुजुर्ग : CBI-ED का भय दिखाकर बनाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार, जानिए स्कैम से बचने के तरीके