• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के 8 विज्ञानियों को मिली स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की 2 प्रतिशत लिस्ट में जगह, विश्वस्तरीय शोध से हासिल किया मुकाम

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी-एल्सेवियर द्वारा तैयार किए गए वैश्विक डाटाबेस में विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों की सूची में छत्तीसगढ़ के 8 विज्ञानियों ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 24 Sep 2025 12:07:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Sep 2025 12:22:29 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के 8 विज्ञानियों को मिली स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की 2 प्रतिशत लिस्ट में जगह, विश्वस्तरीय शोध से हासिल किया मुकाम
छत्तीसगढ़ के 8 विज्ञानियों का नाम शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ के 8 विज्ञानियों ने विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों की प्रतिष्ठित सूची में अपनी जगह बनाई है। इसमें पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) के छह प्राध्यापकों को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) द्वारा तैयार और एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित वैश्विक डाटाबेस में विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों में शामिल किया गया है।

सूची में फार्मेसी विभाग के पांच और रसायन शास्त्र विभाग से एक प्रोफेसर का नाम है। इस सूची में बलरामपुर जिले के डॉ. सचिन गुप्ता को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। साथ ही कोलंबिया इंस्टीट्यूट की डॉ. बीना का नाम इस लिस्ट में चौथी बार शामिल किया गया है।


स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की यह सूची विश्व की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में से एक है, जिसे शोध उत्पादकता, शोध पत्रों की गुणवत्ता, प्रभाव कारक और वैश्विक उद्धरण जैसे मानकीकृत संकेतकों के आधार पर तैयार किया जाता है। इस सूची में स्थान प्राप्त करना उत्कृष्ट शोध योगदान और वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता की पहचान है।

बलरामपुर जिले के छोटे से गांव बसकेपी से निकलकर डॉ. सचिन गुप्ता ने यह उपलब्धि हासिल की है। डॉ. गुप्ता को यह सम्मान सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, विशेषकर नेटवर्किंग एवं दूरसंचार क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। वर्तमान में वे सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के अंतर्गत इसरो केंद्र के एवियोनिक्स विभाग में रिसर्च प्रोफेसर एवं विज्ञानी के रूप में कार्यरत हैं।

पीआरएसयू के छह प्राध्यापकों में फार्मेसी विभाग से प्रो. शैलेन्द्र साराफ, प्रो. स्वर्णलता साराफ, प्रो. मंजू सिंह, प्रो. दीपेन्द्र सिंह, प्रो. अंबर व्यास और रसायन शास्त्र विभाग से प्रो. कमलेश श्रीवास का नाम है।

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की बढ़ेगी प्रतिष्ठा

पीआरएसयू के कुलपति प्रो. सचिदानंद शुक्ल ने कहा कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों की सूची में पांच प्रोफेसर का नाम होने से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वैश्विक सम्मान से विश्वविद्यालय के युवा शोधार्थियों और विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी कि वे प्रभावी और नवोन्मेषी शोध की दिशा में योगदान दें।

यह भी पढ़ें- सुरक्षा बलों के निशाने पर ये 10 बड़े माओवादी नेता, जवानों ने एक साल में 9 शीर्ष माओवादियों को किया ढेर

कोलंबिया इंस्टीट्यूट की डॉ. बीना का नाम चौथी बार शामिल

कोलंबिया इंस्टीट्यूट के फार्मेसी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बीना गिडवानी का विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों में चौथी बार नाम शामिल हुआ है। प्रो. बीना को पिछले 17 वर्षों का अनुसंधान के क्षेत्र का अनुभव हैं, जिसके अंतर्गत साइक्लोडिक्सट्रिन, नैनो-प्रौद्योगिकी, वेलिडेशन, सोलुबिलिटी और मेथड डेवलपमेंट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उनके अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं में कई शोध प्रकाशित हुए हैं। प्रबंधन किशोर जादवानी और हरजीत सिंह हुरा, प्रिंसिपल और प्रोफेसर रवींद्र कुमार पांडे, एचओडी फार्मास्यूटिकल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोफेसर शिव शंकर शुक्ला इस उपलब्धि के लिए डॉ. बीना गिडवानी को बधाई दी है।