
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के जोरा माल के सामने रिंग रोड ओवरब्रिज पर सड़क पर अंधेरे में बिना संकेतक लाइट के खड़ी पिकअप से इलेक्ट्रिक स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार 28 वर्षीय सौरभ साहू की मौत हो गई। वह एक इवेंट का काम खत्म करने के बाद रात में अपने घर डिघारी, मंदिरहसौद लौट रहा था। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: खमतराई थाना क्षेत्र के रांवाभाठा स्थित मां बंजारी मंदिर के सामने सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला अपने दामाद, बेटी और नाती-नातिन के साथ मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। इसी दौरान रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार मालवाहक 12 चक्का ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- CG में राज्योत्सव के लिए पटवारियों और प्रशासन के बीच टकराव, तूता से हटाए, तो हनुमान मंदिर के दे रहे धरना
यह भी पढ़ें- CG में राज्योत्सव के लिए पटवारियों और प्रशासन के बीच टकराव, तूता से हटाए, तो हनुमान मंदिर के दे रहे धरना