• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ कर सकती है छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को जल्द राहत की खबर जल्द मिल सकती है। सरकार ने 100 के बजाए 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Manoj Dubey
Publish Date: Tue, 04 Nov 2025 07:24:59 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Nov 2025 07:25:44 AM (IST)
बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर,  200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ कर सकती है छत्तीसगढ़ सरकार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

HighLights

  1. आम उपभोक्ताओं को राहत देने के मुख्यमंत्री साय ने दिए संकेत
  2. बिजली कंपनी को नियमों में संशोधन कर राहत देने का आदेश
  3. हाफ बिल योजना की सीमा बढ़ाकर 200 यूनिट हो सकती है

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को जल्द राहत की खबर मिल सकती है। सरकार ने 100 के बजाए 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना में शामिल करने के संकेत दिए है। इसके लिए बिजली कंपनी को नियमों में संशोधन कर उपभोक्ताओं को राहत देने को कहा गया है।

100 यूनिट खपत वाले उपभोक्ताओं ही इस योजना में थे शामिल

अगस्त महीने में मात्र 100 यूनिट खपत तक वाले उपभोक्ताओं को ही हाफ योजना में शामिल किया गया था। इसके कारण छोटे और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया था। कई परिवारों को बढ़े हुए बिलों का भुगतान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमले करता आ रहा है।


CM बोले,जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी सरकार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार जनता की परेशानी से पूरी तरह अवगत है और आम उपभोक्ताओं को राहत देना उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार का उद्देश्य किसी पर अतिरिक्त बोझ डालना नहीं, बल्कि ऊर्जा उपभोग में संतुलन बनाए रखते हुए लोगों को राहत देना है।

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर दिलाया कि हालिया संशोधन के बाद छोटे और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी। उनके बयान के बाद प्रदेशभर में उम्मीद जगी है कि हाफ बिल योजना की सीमा बढ़ाकर 200 यूनिट तक की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- MP में आम आदमी को मिली बड़ी सौगात... बिजली का मूल बिल चुकाने पर 3,235 करोड़ रुपये का सरचार्ज होगा माफ

आने वाले दिनों में नई अधिसूचना जारी होने की संभावना

बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं की खपत सीमा का नया आकलन किया जा रहा है और संभावना है कि आने वाले दिनों में नई अधिसूचना जारी हो। अगस्त माह में केवल 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को ही योजना का लाभ दिया गया था, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों पर बोझ बढ़ गया था। संभावित संशोधन से अब राज्य के करीब 60 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।