• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर मिलेगी छूट, 31 दिसंबर तक बढ़ी डेडलाइन

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली बिलों के निपटारे के लिए शुरू की गई समाधान योजना की अंतिम तिथि को 30 सितंबर से बढ़ाकर अब 31 दि...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 03:25:59 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 03:25:59 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर मिलेगी छूट, 31 दिसंबर तक बढ़ी डेडलाइन
छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर मिलेगी छूट

HighLights

  1. बिजली बिल समाधान योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ी
  2. 5.5 लाख बकायेदारों को मिला 3 महीने का अतिरिक्त समय
  3. सरचार्ज 100% माफ, एकमुश्त भुगतान पर मूल राशि में 10% छूट

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली बिलों के निपटारे के लिए शुरू की गई समाधान योजना की अंतिम तिथि को 30 सितंबर से बढ़ाकर अब 31 दिसंबर कर दिया गया है। इस फैसले से उन साढ़े पांच लाख बकायेदारों को तीन माह का अतिरिक्त समय मिल गया है, जिन्होंने योजना में पंजीकरण तो कराया था लेकिन अब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था।

योजना का स्वरूप और मिलने वाली छूट

मार्च 2026 तक प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर 1567 करोड़ का बकाया था। बिजली कंपनी द्वारा लागू इस योजना के तहत निम्न दाब घरेलू, बीपीएल और कृषि श्रेणी के बकायेदारों का सरचार्ज शत-प्रतिशत माफ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, एकमुश्त भुगतान पर मूल राशि में 10 प्रतिशत और तीन किस्तों में भुगतान करने पर पांच प्रतिशत की छूट दी जा रही है।


अब तक 770 करोड़ की छूट, 106 करोड़ की वसूली

योजना के तहत अब तक 12.72 लाख बकायेदारों ने पंजीयन कराया है। उपभोक्ताओं को सरचार्ज में कुल 770.98 करोड़ की छूट दी जा चुकी है, जिसके एवज में बिजली कंपनी को 106 करोड़ रुपयेसे अधिक की बकाया राशि प्राप्त हुई है। अब तक 3.62 लाख बकायेदार अपनी पूरी बकाया राशि का भुगतान कर राहत प्राप्त कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव! पहली से 12वीं तक छत्तीसगढ़ी का अलग विषय, SCERT ने शुरू की प्रक्रिया