• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता ने 4 बेटियों को 50 हजार में बेचा, दलाल ने देह व्यापार में धकेला… बिहार से छुड़ाई गई छत्तीसगढ़ की बहनों की आपबीती

चारों बहनों को लगातार प्रताड़ित कर देह व्यापार के दलदल में धकेला गया। जब ठेकेदार से घर जाने की विनती की तो उसने कहा कि दो लाख रुपये चुका दो, फिर आराम स...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 17 Mar 2025 10:22:15 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Mar 2025 10:22:15 AM (IST)
पिता ने 4 बेटियों को 50 हजार में बेचा, दलाल ने देह व्यापार में धकेला… बिहार से छुड़ाई गई छत्तीसगढ़ की बहनों की आपबीती
रोहतास जिले के नटवार बाजार में जानकी डांस ग्रुप जहां लड़कियों को डांस सिखाया गया। (फोटो सॉर्स पुलिस)

HighLights

  1. नटवार बाजार में दो डांसर ग्रुपों पर मारे गए थे छापे
  2. छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया था
  3. पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : बिहार के रोहतास जिले से रेस्क्यू कर छत्तीसगढ़ लाई गईं 41 लड़कियों में से रायपुर जिले की रहने वाली चार नाबालिग सगी बहनों को उनके पिता ने 50 हजार रुपये में दलाल को बेच दिया था। इसका राजफाश रायपुर की चार बहनों ने पुलिस व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए गए बयान में किया है।

पीड़ित नाबालिग ने बताया कि रोहतास जिले के नटवार बाजार की नौटंकी में डांस का काम दिलाने के नाम पर दलाल यहां से लेकर गया था। कुछ दिनों बाद ही सभी को देह व्यापार में धकेल दिया। गंदा काम करने से मना करने पर वह लड़कियों की पिटाई भी करता था। दलाल व उसके गुर्गे सभी लड़कियों को एक झोपड़ीनुमा घर में बंधक बनाकर रखते थे।


naidunia_image

रायपुर में सड़क किनारे रहता था परिवार

  • रेस्क्यू में शामिल अफसरों के मुताबिक, पिछले हफ्ते रोहतास के नटवार बाजार क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर बंधक बनाकर रखी गई 41 लड़कियों को छुड़ाया। पूछताछ के दौरान रायपुर की चार सगी नाबालिग बहनों में से एक ने बताया कि रायपुर की एक सड़क के किनारे उसका परिवार रहता है।
  • कुल पांच बहनें और एक भाई हैं। चार साल पहले मां की मौत के बाद पिता ने सभी को अकेले छोड़ दिया था। तीन साल पहले पिता एक व्यक्ति को लेकर उसके पास आए और कहा कि ये नौटंकी और डांस प्रोग्राम करवाते हैं।

  • इनके यहां पर नाचने का काम है। चारों बहनों को इनके यहां काम मिल जाएगा। इसके बाद सबसे छोटी बहन और छोटा भाई अच्छे तरीके से रह सकेंगे। पिता में लालच में आकर बेटियों का सौदा कर दिया।
  • डांस के साथ देह व्यापार करने बनाते थे दबाव

    रोहतास में चारों बहनों को डांस सिखाया गया। तीन महीने के भीतर चारों स्टेज में नाचने लगीं। इसी बीच उसके मैनेजर ने उससे एक व्यक्ति के साथ सोने के लिए बोला। मना करने पर मारपीट की गई।

    दलाल ने बोला कि तुम्हारे पिता ने ही बेचा है, इसलिए हमारी हर बात माननी ही पड़ेगी। अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसा ही होता था। जो लड़कियां अच्छी नहीं दिखती थी, उन्हें रेस्टोरेंट और होटल में वेटर बना दिया जाता था।

    लड़कियों की सैलरी ठेकेदार रखता था। वह कुछ पैसा देता और बाकी अपने पास रख लेता था। लड़कियों को बस्ती से अकेले जाने की इजाजत नहीं थी। ठेकेदार के लोग लड़कियों को अपने साथ ले जाते थे और वापस लाते थे।

    naidunia_image

    यहां भी क्लिक करें - मध्य प्रदेश में लापता हुईं 4 हजार से ज्यादा बेटियों को अब तक नहीं खोज पाई पुलिस

    पिता और दलाल की तलाश में जुटी पुलिस

    नाबालिगों को रेस्क्यू करके रायपुर लाने वाले अफसरों के मुताबिक नाबालिगों के बयान के आधार पर उसके पिता और दलाल की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    नटवार पुलिस ने नटवार बाजार में दो डांसर ग्रुपों के ठिकाने पर छापेमारी की थी। दोनों ठिकानों से छत्तीसगढ़ से आई 41 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया। इनके साथ चार लड़कों को भी बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

    यहां भी क्लिक करें - सोनू बनकर लड़कियों को जाल में फंसाता था सोहेल, 100 से अधिक युवतियों के साथ मिली Chat