• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

ट्रेन के एसी कोच के यात्री भी सावधान! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में चोरी के 14 मामले दर्ज

ताजा मामला दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है, जहां एसी सेकंड कोच में सफर कर रही एक छात्रा के बैग पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बैग में 15 ग्राम सोने की च...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 07:19:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 07:19:36 PM (IST)
ट्रेन के एसी कोच के यात्री भी सावधान! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में चोरी के 14 मामले दर्ज
रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी

HighLights

  1. दुर्ग सुपरफास्ट के एसी कोच से छात्रा का बैग चोरी हुआ
  2. 29 दिनों में ट्रेनों में चोरी की 14 और मोबाइल की 41 शिकायतें
  3. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम बनाएगी विशेष योजना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा दांव पर है। चोर सामान्य बोगियों के साथ एसी कोचों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है, जहां एसी सेकंड कोच में सफर कर रही एक छात्रा के बैग पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बैग में 15 ग्राम सोने की चेन के अलावा आधार कार्ड, पेन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस थे।

नई दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने वाली प्रीति चौहान शुक्रवार को ए-1 कोच की सीट नंबर-1 से रायपुर आ रही थीं। सफर के दौरान उन्होंने सोने की चेन बैग में रख ली थी। रात में गहरी नींद में होने का फायदा उठाकर चोर उनका बैग ले गया। भाटापारा स्टेशन पर जब उनकी आंख खुली, तब उन्हें चोरी का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर रायपुर जीआरपी ने अज्ञात चोर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


29 दिनों में चोरी की 14 वारदातें, मोबाइल चोरी की 41 शिकायतें

स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान, सोना-चांदी और मोबाइल चोरी होने के मामले थम नहीं रहे हैं। 29 दिनों में ट्रेनों के भीतर चोरी की 14 वारदातें हुईं, जिन्हें रायपुर जीआरपी ने जीरो एफआईआर के तहत दर्ज कर संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए भेजा है। इसके अलावा मोबाइल चोरी या गुम होने की 41 शिकायतें मिल चुकी हैं।

मामले में आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट रमन कुमार ने कहा कि चोरों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही रेल एसपी के साथ संयुक्त टीम बनाई जाएगी, जिससे ट्रेनों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सके।

ट्रेनों में चोरी के प्रमुख मामले

केस-1: भीड़ का फायदा उठाकर चुरा ले गए मंगलसूत्र

राजधानी निवासी ममता सिन्हा 26 अगस्त को समता एक्सप्रेस के जनरल कोच से डोंगरगढ़ जा रही थीं। ट्रेन में चढ़ते समय भारी भीड़ और धक्का-मुक्की का माहौल था। कोच में बैठने के कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि उनका मंगलसूत्र गायब है। आशंका है कि इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने पार कर दिया।

केस-2: सफर के दौरान गहरी नींद में उतरा चांदी का ब्रेसलेट

जितेंद्र कुमार 14 अगस्त को शिवनाथ एक्सप्रेस के एस-1 कोच में रायपुर आ रहे थे। नागपुर तक उनके हाथ में चांदी का ब्रेसलेट था, लेकिन रात में सोने के बाद जब रायपुर पहुंचने पर नींद खुली, तो ब्रेसलेट गायब मिला। काफी तलाश करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने जीआरपी में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- कवर्धा में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का गृह मंत्री कार्यालय के बाहर 10 दिनों से प्रदर्शन, नोटिस के बावजूद टेंट से नहीं हटे युवा