• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में होटल पर कब्जे को लेकर विवाद में कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी पर एफआईआर दर्ज

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ तेलीबांधा थाने में निजी संपत्ति पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

By Deepak ShuklaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:05:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:10:03 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में होटल पर कब्जे को लेकर विवाद में कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी पर एफआईआर दर्ज

HighLights

  1. साधना मंडप (होटल वेलकम श्री) की संपत्ति को लेकर विवाद
  2. आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता वाजपेयी ने की शिकायत
  3. रॉड और डंडे दिखाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। निजी संपत्ति पर कब्जा करने, ताला तोड़कर जबरन प्रवेश करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता वाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने दंपती और उनके साथियों के खिलाफ आठ धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।

साधना मंडप (होटल वेलकम श्री) की संपत्ति को लेकर विवाद

विवाद वीआईपी रोड स्थित साधना मंडप (होटल वेलकम श्री) की संपत्ति को लेकर है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लीज की अवधि समाप्त होने और संपत्ति का कब्जा वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद होटल कारोबारी दंपती ने जबरन संपत्ति में प्रवेश कर उन्हें अंदर जाने से रोका और धमकी दी।


2021 में होटल संचालन के लिए दी थी संपत्ति

एफआईआर के अनुसार, सरिता वाजपेयी ने वर्ष 2021 में वीआईपी रोड, अमलीडीह स्थित अपनी संपत्ति बरखा टंडन को होटल और बैंक्वेट हाल संचालित करने के लिए लीज पर दी थी। यहां होटल वेलकम श्री का संचालन किया जा रहा था। लीज की मूल अवधि तीन वर्ष थी, जो वर्ष 2024 में समाप्त हो गई।

सहमति से दो बार 11-11 महीने के लिए अवधि बढ़ाई गई

इसके बाद आपसी सहमति से दो बार 11-11 महीने के लिए अवधि बढ़ाई गई। इसकी अंतिम अवधि सात अप्रैल 2026 को समाप्त हो गई थी। शिकायत में बताया गया है कि करीब एक वर्ष से किराया भी नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा था।

वहीं नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं होने के कारण निगम ने 18 अगस्त 2026 को होटल को सील कर दिया था।

नगर निगम की सील तोड़ने का भी आरोप

सरिता वाजपेयी के मुताबिक, 23 अगस्त को जब वह संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचीं तो बरखा टंडन, उनके पति दीपक टंडन और कर्मचारी नगर निगम की सील तोड़कर अंदर मौजूद थे। इसकी शिकायत नगर निगम में की गई, जिसके बाद संपत्ति को दोबारा सील कर दिया गया।

शिकायत के अनुसार, 30 सितंबर को बरखा और दीपक टंडन ने संपत्ति की चाबी सौंपने की बात कही थी। इसके बाद सरिता वाजपेयी ने संपत्ति का कब्जा लिया और नगर निगम का बकाया तीन साल का टैक्स जमा किया।

समाज के लोगों को बुलाकर विवाद करने की धमकी

सरिता वाजपेयी का आरोप है कि जब उन्होंने अपने साथी के साथ संपत्ति के अंदर जाने का प्रयास किया तो दीपक टंडन, बरखा और उनके साथियों ने उन्हें बलपूर्वक रोक दिया। उनके साथ अश्लील गाली-गलौज की गई। शिकायत के मुताबिक, दीपक टंडन ने संपत्ति खाली नहीं करने और अपने समाज के 50 से 100 लोगों को बुलाकर विवाद खड़ा करने की धमकी दी।

साथ ही उन्हें अनुसूचित जाति के मामले में फंसाने की बात भी कही। रॉड और डंडे दिखाने तथा जान से मारने की धमकी के कारण वह संपत्ति के अंदर प्रवेश नहीं कर सकीं।

बिलासपुर में भी गिरफ्तार हो चुका है टंडन

होटल संपत्ति विवाद के बीच दीपक टंडन के खिलाफ बिलासपुर में भी एक मामला दर्ज है। छह नवंबर को बिलासपुर की सिरगिट्टी पुलिस ने उन्हें रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई बिलासपुर निवासी मणिशंकर पांडे की शिकायत पर हुई थी।

शिकायत में तस्वीरों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने, न्यूज पोर्टल और इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने और कथित ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए गए थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल भी जब्त किए थे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों के इतिहास से रूबरू कराएगा 'रियासत वीथिका', दिखेंगी शाही मुहरें, पोशाक और ऐतिहासिक सिक्के

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।