• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर: डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

रायपुर के उरला स्थित एक डामर फैक्ट्री में शनिवार को अज्ञात कारणों ने भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। घटना के...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 01:53:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Jun 2025 01:53:04 PM (IST)
रायपुर: डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

HighLights

  1. रायपुर में डामर फैक्ट्री में भीषण आग
  2. फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाई
  3. दुर्घटना में नहीं हुई कोई जनहानि

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बोरझरा इलाके में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। इलाके के वेस्टर्न तार प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक डामर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना के तुरंत बाद पहंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। गनिमत की बात यह है कि, इस भयानक हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

naidunia_image

मिली जानकारी के अनुसार , अचानक लगे इस भयानक आग कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची, जिन्होंने अपने प्रयासों से आग पर काबू पा लिया। इसके साथ ही बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड की दमकल टीम ने भी आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला । आग की लपटें दूर तक देखी गईं और फैक्ट्री के आसपास धुएं का घना गुबार फैल गया।


यह भी पढ़ें: Illegal Bangladeshi: छुपकर रह रहा था बांग्लादेशी परिवार, अंडे का ठेला लगाता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि अब तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप लिया। ऐसा माना जा रहा है कि शायद शार्ट सर्किट के कारण यह आगजनी की घटना हुई है। गनीमत यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में ज्यादा कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई है। उरला थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है, जिससे की आगजनी के कारणों का पता लगाया जा सके।