• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के कसडोल में 8 रहस्यमयी मौतों के पीछे किराना दुकानदार पर शक, ग्रामीणों को बुला-बुलाकर खुद देता था मौत की खबर

बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में हुई आठ रहस्यमयी मौतों की पड़ताल में कई चौंकाने वाले राज सामने आए हैं। इस पूरे मामले में गांव के ही किराना व्यवसायी रामसाय जायसवाल पर संदेह जताया जा रहा है।

By Goswami SahuEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 01:05:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 01:10:15 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के कसडोल में 8 रहस्यमयी मौतों के पीछे किराना दुकानदार पर शक, ग्रामीणों को बुला-बुलाकर खुद देता था मौत की खबर
कसडोल में 8 रहस्यमयी मौतों के पीछे किराना दुकानदार पर शक

HighLights

  1. हरकतों को नरजअंदाज करते गए ग्रामीण, आठ मौतों में तब्दील हुई चूक
  2. पुलिस ने अब तक 20 से अधिक स्वजन व ग्रामीणों का लिया बयान
  3. दुकानदार के मन में चार माह पहले से पल रही थी जानलेवा साजिश

गोस्वामी साहू, नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में हुई आठ रहस्यमयी मौतों की पड़ताल में कई चौंकाने वाले राज सामने आए हैं। इस पूरे मामले में गांव के ही किराना व्यवसायी रामसाय जायसवाल (45 वर्ष) पर संदेह जताया जा रहा है, जिसकी अजीबो-गरीब हरकतें और बातें अब जांच के दायरे में हैं। संदेही रामसाय अक्सर गांव के युवाओं के बीच बैठकर बड़ी-बड़ी और हिंसक बातें किया करता था।

ग्रामीणों के अनुसार उसकी एक खतरनाक योजना थी कि पैरावट के बीच गैस सिलिंडर रखकर आग लगा देना, जब लोग आग बुझाने आएंगे, तो धमाका होगा और सब मर जाएंगे। वह अक्सर युवाओं से कहता था, किसी के ट्रैक्टर में आग लगा दो। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि गांव में लगातार हो रही इन मौतों के बारे में बात करते हुए वह खुश होता था।


ग्रामीणों को नजरअंदाज करना भारी पड़ा, जो बाद में एक बड़ी चूक साबित हुई। गांव में जब भी किसी की मौत होती, उसकी सूचना सबसे पहले रामसाय को ही होती थी। वह लोगों को अपनी दुकान पर बुला-बुलाकर ग्रामीणों की मौत की खबर देता था। ऐसा प्रतीत होता था कि जैसे वह धीरे-धीरे अपने किसी छिपे हुए टारगेट की ओर बढ़ रहा है। शुरुआत में लोगों ने उसकी इन हरकतों को गंभीरता से नहीं लिया और नजरअंदाज करते रहे, जो अंततः आठ मौतों की त्रासदी में बदल गई।

चश्मदीद बोला- लाश ठिकाने लगाने, हत्या के लिए पैसे का देता था लालच

गांव के युवा उमेश नवरंगे के बयान में बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है, जो रामसाय की खतरनाक साजिशों की पुष्टि करता है। उमेश ने कहा कि जब मैं रामसाय की दुकान पर गुटखा खरीदने गया, तो उसने मुझसे कहा कि महेतरू की मौत के पीछे गांव के लोग मुझे ही जिम्मेदार मान रहे हैं। उसकी लाश को बुलडोजर से खुदवाकर कहीं और ठिकाने लगाना पड़ेगा।

इसके तुरंत बाद उसने मुझसे कहा कि उसने समीर नवरंगे से उसने सुहागा खरीदा है और ताकीद की कि मैं यह बात किसी को न बताऊं। उस वक्त मुझे उसकी बातों का मतलब समझ नहीं आया। वह मुझे गांव के ही दिलहरण, दीनानाथ, फिरत और कई अन्य लोगों को जान से मारने के लिए उकसाता था और इसके बदले पैसे देने की बात कहता था।

गांव में तबाही मचाने की बातें अक्सर दोहराता था

उमेश नवरंगे ने कहा कि दुकानदार लगातार मुझसे किसी के ट्रैक्टर में आग लगाने, तो किसी की खड़ी फसल पर खरपतवार नाशक (सफाचट) छिड़ककर उसे बर्बाद करने के लिए कहता था। पैरावट के बीच गैस सिलिंडर छिपाकर आग लगाने की बात भी वह अक्सर दोहराता था। हम लोग उस समय उसकी इन खौफनाक साजिशों को भांप नहीं पाए और उसकी बातों को हंसी-मजाक समझकर नजरअंदाज करते रहे, जिसका इतना भयानक अंजाम होगा, हमने कभी सोचा नहीं था।

यह भी पढ़ें- कार को घेरकर दरवाजे किए जाम, फिर फूंक दी गाड़ी... रोंगटे खड़े कर देगी छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या की साजिश, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

संदेही रामसाय की पारिवारिक व व्यावसायिक पृष्ठभूमि

रामसाय अपने चार भाइयों में सबसे छोटा है। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे (एक शादीशुदा) और एक डेढ़ साल का पोता है। करीब चार एकड़ खेती की जमीन है। गांव में उसकी एक किराने की दुकान है। इसके अलावा करीब सालभर पहले ही उसने कसडोल में पुराने थाने के सामने थोक एवं चिल्हर किराने की एक बड़ी दुकान भी खोली है। रामसाय की गतिविधियों पर इसलिए भी शक गहरा रहा है, क्योंकि उसने अपनी दुकान के एक कोने में तंत्र साधना के लिए देवी-देवताओं की तस्वीरें लगा रखी थीं, जहां वह कथित तौर पर साधना करता था।

सात मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है, फारेंसिक जांच भी कराई जा रही है। मृतकों के स्वजन सहित 20 ग्रामीणों का बयान लिया जा चुका है। पुलिस अब सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। कौशल किशोर वासनिक, एसडीओपी, कसडोल।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।