• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश बनेगी मुसीबत, होगी झमाझम बारिश

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर एक बार मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश हो सकती है।...और पढ़ें

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Tue, 15 Jul 2025 11:10:49 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Jul 2025 11:10:49 AM (IST)
CG Weather: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश बनेगी मुसीबत, होगी झमाझम बारिश
अगले तीन दिनों तक होगी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश(फाइल फोटो)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
  2. अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश।
  3. उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है, खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

विशेष रूप से सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है और ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो गया है।


मौसम विभाग ने बताया कि यह प्रणाली अगले 24 से 48 घंटों के भीतर और अधिक प्रभावशाली हो सकती है, जिससे वर्षा की तीव्रता बढ़ने की पूरी संभावना है।

इन क्षेत्रों में अब तक हुई बारिश:

  • प्रतापपुर: 90 मिमी
  • वाड्रफनगर: 70 मिमी
  • बलरामपुर: 50 मिमी
  • रामानुजगंज: 50 मिमी
  • दौरा कोचली: 50 मिमी
  • पेंड्रारोड: 30 मिमी
  • सुकमा: 30 मिमी
  • कोटाडोल: 30 मिमी
  • बगीचा: 20 मिमी
  • कुनकुरी: 20 मिमी
  • जशपुरनगर: 20 मिमी
  • मुंगेली: 20 मिमी
  • जगदलपुर: 10 मिमी
  • देवभोग: 10 मिमी

मौसम तंत्र बना हुआ है सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में बना निम्न दबाव अब भी सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर से रांची होते हुए बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है, जो आने वाले 2–3 दिनों में और आगे बढ़ेगी और प्रदेश के उत्तर भागों पर खास असर डालेगी।


इसे भी पढ़ें- Chhattisgarh News: पढ़ाई को लेकर शिक्षकों ने लगाई डांट, डर के मारे छात्र ओडिशा भागे; तीन दिन बाद लौटे