• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में पति द्वारा पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंकने का मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर में गुढ‍ियारी थाने के विकास नगर इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 25 Dec 2024 10:27:25 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Dec 2024 03:58:55 PM (IST)
रायपुर में पति द्वारा पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंकने का मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है।

HighLights

  1. पुलिस ने पति को किया‍ गिरफ्तार।
  2. हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।
  3. पत्नी का अस्पताल में चल रहा इलाज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहाड़ा याद नहीं रहने पर बच्ची की पिटाई करने से रोकने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर बालकनी से फेंक दिया। महिला का इलाज डीकेएस अस्पताल में जारी है। आरोपित सुनील जनबंधु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता सपना जनबंधु के बयान के आधार पर गुढ़ियारी थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। विकास नगर न्यू टेक स्कूल के पास रहने वाली पीड़िता नगर निगम जोन-दो मौदहापारा में सफाई का काम करती है।


23 दिसंबर को वह काम पर चली गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे लौटी तो 10 साल की बच्ची सोनम रो रही थी। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि बच्ची को उनके पिता ने मारा है। महिला ने जब पति से इस बारे में पूछा तो उसने फिर से बेटी को बुलाकर पहाड़ा पूछा और नहीं बता सकी तो उसकी पिटाई शुरू कर दी।

महिला की पीठ और पैर में आई गंभीर चोट

महिला ने बच्ची को पीटने से रोका तो उसे मारते हुए बाहर बरामदे तक लाया और गला दबा दिया। इसके बाद गला पकड़कर बालकनी के नीचे की ओर झुका दिया। इसके बाद नीचे की तरफ धक्का मार दिया। महिला पीठ के बल पर गिर गई, जिससे पीठ और पैर में चोट आई है। बयान के आधार पर आरोपित सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है।

इधर... डॉक्टर के घर चोरी करने का आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने सुंदर नगर निवासी डॉक्टर दंपती के सूने मकान में नवंबर में हुई चोरी के मामले में राजस्थान के अजमेर के बगरिया गैंग के सदस्य अमित सोनी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपित फरार हैं। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी डॉ. उमेश चंद तिवारी ने थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नौ नवंबर को सुबह करीबन 8:30 बजे वे अपनी पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर अस्पताल चले गए थे। शाम लगभग सात बजे दोनों घर वापस आकर देखे तो अंदर मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोर लाखों के गहने और नकदी ले गए थे।

जांच में पुलिस ने बाहरी गिरोह पर फोकस करते हुए अज्ञात चोरों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। राजस्थान अजमेर में आरोपितों की पतासाजी करते हुए आरोपित महावीर बगरिया और कैलाश बगरिया को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। उनके कब्जे से चोरी के चांदी के जेवरात व नकदी रकम 9,500 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया।

वहीं, फरार आरोपित अमित सोनी को दोनों की निशानदेही पर पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक अंगूठी, सोने का कंगन और सोने का लाकेट बरामद किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपित संजय बगरिया, महेंद्र बगरिया घटना के बाद से फरार हैं।

धोखाधड़ी का आरोपित बिल्डर पकड़ा गया

तेलीबांधा पुलिस ने सस्ते दाम में प्लाट और हर महीने तीन से छह हजार रुपये जमा कराने पर रजिस्ट्री का झांसा देकर लोगों से रुपये वसूलने वाले बिल्डर देवतनु चक्रवर्ती निवासी अवंति विहार को गिरफ्तार किया है। 52 वर्षीय उक्त आरोपित ने मरीन ड्राइव ईश्वरी प्लाजा में तनु कंस्ट्रक्शन के नाम पर फर्म खोलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की।

आरोपित ने कुकदा कुम्हारी में अपने प्रोजेक्ट की जानकारी दी और लोगों से प्लाट की बुकिंग के नाम पर रुपये वसूले। पीड़ित लक्ष्मीकांत गुप्ता ने 2017 से 22 तक रकम जमा की और तीन लाख 60 हजार रुपये हो जाने पर प्लाट की रजिस्ट्री का आग्रह किया, लेकिन आरोपित उन्हें घुमाने लगा। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया।