हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के IAS-IPS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए ऑब्जर्वर
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इन चुनावों में छत्तीसगढ़ के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ के इन अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है।
Publish Date: Mon, 19 Aug 2024 03:36:17 PM (IST)
Updated Date: Mon, 19 Aug 2024 03:36:31 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटोHighLights
- हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
- निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए 9 IAS और 3 आईपीएस अधिकारियों को बनाया ऑब्जर्वर।
- जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों और हरियाणा में एक चरण में मतदान, चार अक्टूबर को मतगणना।
रायपुर। हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के आईएएस और आईपीएस अफसरो को हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी मिली है। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के 9 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी दी है।
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के 9 IAS को ऑब्जर्वर बनाया गया है। दोनों के राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए ऑब्जर्वर में राज्य के हिमशिखर गुप्ता, राजेश सिंह राणा, नरेंद्र कुमार दुग्गा, भीम सिंह, डॉ. प्रियंका शुक्ला, जय प्रकाश मौर्या, संजीव कुमार झा, विनित नंदनवार और ऋतुराज रघुवंशी का नाम शामिल है।
इसके अलावा चुनाव आयोग ने राज्य के तीन आईपीएस अफसरों को भी जिम्मेदारी दी है। इसमें आईपीएस प्रशांत कुमार अग्रवाल, अभिषेक मीणा, उदय किरण का नाम शामिल है।
बतादें कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में (18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर) विधानसभा चुनाव हाेंगे, जबकि हरियाणा में एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं मतगणना एक साथ चार अक्टूबर को होंगे।