• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Illegal Bangladeshi: बांग्लादेश की पन्ना बीबी भिलाई में अंजलि बनकर रह रही थी… 8 साल पहले गैर-कानूनी तरीके से भारत आई थी

Illegal Bangladeshi: छत्तीसगढ़ में सरकार ने अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने का अभियान शुरू किया है। इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 15 May 2025 01:30:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 May 2025 01:36:59 PM (IST)
Illegal Bangladeshi: बांग्लादेश की पन्ना बीबी भिलाई में अंजलि बनकर रह रही थी… 8 साल पहले गैर-कानूनी तरीके से भारत आई थी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पन्ना बीबी और पुलिस अधिकारी।

HighLights

  1. कोलकाता और दिल्ली में रह रह चुकी
  2. छेड़छाड़ कर फर्जी आधार कार्ड बनवाया
  3. बांग्लादेश में लगातार बात करती थी

नईदुनिया, भिलाई (Illegal Bangladeshi in CG)। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप रह रहे अप्रवासियों के धरपकड़ के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने भिलाई में दो साल से नाम व पहचान छिपाकर रह रही बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी भिलाई में अंजलि सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से पहचान छिपाकर रह रही थी।

आधार कार्ड को एडिट कर फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए जिसका इलाज में उपयोग किया गया। बांग्लादेशी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023, विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम 1946 एवं भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1920 के तहत कार्रवाई की गई है।


पकड़ी गई तो पुलिस को गुमराह करने लगी

  • छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे, बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर, उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें वापस भेजे जाने दुर्ग जिला में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का गठन किया गया है।
  • अवैध घुसपैठियों की पहचान की इस कड़ी में 14 मई को पता चला कि सुपेला नेहरू रोड में सूरज साव के मकान में एक बांग्लादेशी महिला अपनी पहचान छुपाते हुए काकोली घोष उर्फ अंजली सिंह के छद्म नाम से रह रही है।
  • एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जब एसटीएस ने महिला से पूछताछ की, तो उसने गुमराह करने का प्रयास किया। उसने अपना नाम अंजलि सिंह, पूर्वी दिल्ली, नांगलोई निवासी होना बताया।
  • अंजलि सिंह के नाम से आधार कार्ड भी प्रस्तुत किया, जो जांच के दौरान पहली नजर में संहेदास्पद पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना मूल नाम पन्ना बीबी पिता अब्दुल रौफ (25) मूल निवासी दीधीरपार, जिला खुलना बांग्लादेश बताया।

naidunia_image

(पुलिस गिरफ्त में बांग्लादेशी नागरिक पन्ना बीबी l)

पांच साल तक नाम बदलकर सोनागाछी में रही

पुलिस ने बताया कि पन्ना बीबी लगभग आठ वर्ष पूर्व बिना वैध पासपोर्ट एवं वीजा के बांग्लादेश से बोन्गांव पेट्रोपोल जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल स्थित भारत बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में आई थी। कोलकाता आकर अपना नाम काकोली घोष बता कर सोनागाछी में लगभग पांच वर्ष तक अवैध रूप से रही।

इसके बाद वह दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली में एक वर्ष रही। दिल्ली में रहने के दौरान भिलाई निवासी पूजा नामक लड़की से परिचय होने के बाद उसके साथ भिलाई आकर विगत लगभग दो वर्षों से सुपेला नेहरू रोड स्थित सूरज साव के मकान में रह रही थी।

यहां भी क्लिक करें - ‘Bangladesh की पीएम के रूप में फिर लौटेंगी Sheikh Hasina’… करीबी रब्बी आलम का दावा, किया पीएम मोदी और भारत का धन्यवाद

माता-पिता व रिश्तेदारों के संपर्क में रही

भिलाई में रहने के दौरान पन्ना बीबी द्वारा जसौर बोन्गांव पेट्रोपोल जिला- उत्तर 24 परगना स्थित भारत बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय बार्डर से कई बार बांग्लादेश स्थित अपने मूल निवास आना-जाना करना पाया गया। पुलिस ने पन्ना बीबी के मोबाइल फोन की भी जांच की है। जांच में पाया गया कि पन्ना बीबी द्वारा अपने मोबाइल फोन से बांग्लादेश के लगभग एक दर्जन से अधिक मोबाइल नंबरों से पिता, भाई, बहन एवं अन्य रिश्तेदारों से लगातार बात करना एवं संपर्क में रहना पाया गया।

मकान मालिक पर भी कार्रवाई

पन्ना बीबी नेहरू चौक सुपेला स्थित सूरज साव के मकान में किराए से रह रही थी। मकान मालिक द्वारा भी किराएदार के संबंध में किसी प्रकार की कोई सूचना थाने में नहीं दी गई। उसने पहचान छिपाकर बांग्लादेशी महिला का सहयोग किया। इस मामले में मकान मालिक सूरज साव के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यहां भी क्लिक करें - बांग्लादेश में नहीं रुक रही हिंसा, सेना प्रमुख ने कहा- आपस में लड़े तो खत्म हो जाएगा देश