• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Illegal Bangladeshi in CG: रायपुर में बांग्लादेशियों को अवैध रूप से बसाने में कांग्रेस का हाथ… भूपेश बघेल सरकार के दौरान जारी हुए स्थानीय निवासी के प्रमाण-पत्र

Illegal Bangladeshi in CG: छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान करने का अभियान चल रहा है। इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 20 May 2025 12:04:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 May 2025 12:04:25 PM (IST)
Illegal Bangladeshi in CG: रायपुर में बांग्लादेशियों को अवैध रूप से बसाने में कांग्रेस का हाथ… भूपेश बघेल सरकार के दौरान जारी हुए स्थानीय निवासी के प्रमाण-पत्र
फोटो क्रमश: अमित दास, शेख अकबर, मो.इस्माइल, शेख साजन, ।

HighLights

  1. एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) की जांच में खुलासा
  2. पार्षद रहे अमित दास ने किया था घुसपैठियों का सहयोग
  3. अपने लेटरहेड पर जारी किया था निवासी का प्रमाण-पत्र

सतीश पांडेय, नईदुनिया, रायपुर (Illegal Bangladeshi in CG)। रायपुर में बांग्लादेशियों को अवैध रूप से बसाने में कांग्रेस नेता का हाथ सामने आ रहा है। एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) को जांच में पता चला है कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के दौरान टिकरापारा क्षेत्र से पार्षद रहे अमित दास ने घुसपैठियों का सहयोग किया।

रायपुर निगम में लंबे समय तक पार्षद रहे दास के बारे में जांच में पता चला है कि अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। घुसपैठियों को स्थानीय निवासी होने का प्रमाण पत्र अपने लेटरहेड पर दिया। इसके आधार पर राशन कार्ड, आधार कार्ड बनाया गया।


दास का नाम रायपुर जेल में बंद बांग्लादेशी तीन सगे भाइयों मो. इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन से की गई पूछताछ में सामने आया है। दास सहित अन्य दो की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

यहां भी क्लिक करें - बांग्लादेश की पन्ना बीबी भिलाई में अंजलि बनकर रह रही थी… 8 साल पहले गैर-कानूनी तरीके से भारत आई थी

naidunia_image

अमित दास ने आरोपों को गलत बताया

अमित दास का कहना है कि ‘आरोप गलत हैं। मुझसे एटीएस ने पूछताछ की थी और जिस समय वे दस्तावेज बने थे, उस दौरान नहरपारा क्षेत्र उनके वार्ड में ही नहीं आता था। बांग्लादेश के तीनों भाइयों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया जा चुका है।

1,000 से अधिक संदिग्धों की तलाश: अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों की एक साल से इंटेलिजेंस टीम तलाश कर रही है। 1,000 से अधिक संदिग्ध चिन्हित किए गए हैं।

यहां भी क्लिक करें - शाहीदा बनी ज्योति… बांग्लादेशी पति के साथ भारत आई और फर्जी दस्तावेजों से बनवा लिया पैन कार्ड, वोटर आईडी