• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Scam: 5 करोड़ के लालच में पुश्तैनी संपत्ति बेचकर दिए 17 लाख, धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक

शेयर बाजार निवेश में मुनाफे का झांसा देकर युवक से 17 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को 5 करोड़ के लाभ का सपना दिखाया और उससे पैस...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 21 Jun 2025 04:01:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Jun 2025 04:14:01 PM (IST)
Share Market Scam: 5 करोड़ के लालच में पुश्तैनी संपत्ति बेचकर दिए 17 लाख, धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक
17 लाख की ठगी

HighLights

  1. शेयर बाजार के नाम पर 17 लाख की ठगी
  2. युवक ने अपनी पुश्तैनी संपत्ति बेचकर पैसे दिए
  3. पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रेदश में शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने के वारदात लगातार सामने आ रहे हैां राजधानी रायपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां शेयर बाजार में पांच करोड़ के मुनाफे का लालच देकर युवक से 17 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी कुलदीप भतपहरी के खिलाफ धोखाधड़ी का का मामला कायम किया है।

आदर्श कालोनी दलदल सिवनी निवासी हेमंत कुमार धृतलहरे ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि देवपुरी निवासी कुलदीप भतपहरी ने पांच करोड़ रुपये के मुनाफे का झांसा देकर जनवरी से फरवरी 2024 के बीच उससे 17 लाख रुपये निवेश कराए। पीड़ित हेमंत ने बताया कि कुलदीप ने खुद के साथ-साथ अपनी बहन ज्योति भारती के बैंक खातों का उपयोग करते हुए यूपीआइ और आनलाइन माध्यम से पैसे जमा करवाए।


यह भी पढ़ें: बच्चे को गोद में लिए ट्रेन के सामने आ गई मां... उसने तो दुनिया छोड़ दी पर मासूम बच गया

पीड़ित ने बताया कि यह रकम हेमंत ने अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर एकत्र की थी। शिकायत में कहा गया है कि आरोपित ने कहा था कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आइपीओ शेयर उसके डिमैट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी न तो कोई शेयर ट्रांसफर किए गए, न ही मुनाफा या मूलधन वापस मिला। आरोपित बार-बार मुंबई और सूरत में होने का बहाना बनाता रहा और 27 अप्रैल को मिलने की बात कहकर मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद ठगी का पता चला।

बिलासपुर में व्यापारी से 4.8 करोड़ की धोखाधड़ी

बिलासपुर में क्लब में निवेश करने पर मोटा मुनाफा और प्राइम लोकेशन पर प्लाट दिलाने का झांसा देकर शहर के एक उद्योगपति से 4 करोड़ 80 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। उद्योगपति की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने पुलिस की टीम जुट गई है। मामला शहर के जानेमाने उद्योगपति से जुड़ा होने के कारण और आरोपी के प्रभावशाली होने के कारण पुलिस मामले में गोपनीयता बरत रही है।

सिरगिट्टी टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि शहर के एक उद्योगपति करीब दो साल पहले व्यावसायिक काम से बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी पहचान दूसरे राज्य के एक बड़े व्यवसायी से हुई। जान-पहचान के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसका फायदा उठाकर व्यवसायी ने उद्योगपति को क्लब में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा और साथ ही प्राइम लोकेशन पर जमीन दिलाने का झांसा दिया।

यह भी पढ़ें: जमीन ली, मेडिकल स्टोर छीना, उसके बाद भी कर दिया सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस, महिला आयोग ने लगाई फटकार

उद्योगपति ने 2023 से 2025 के बीच व्यवसायी को अलग-अलगकिश्त में करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपये दे दिए। इस बीच मुनाफा नहीं मिलने पर उन्होंने व्यवसायी से संपर्क किया। साथ ही जमीन के संबंध में बात की। तब वह गोलमोल जवाब देने लगा। तब उन्होंने अपने परिचितों से इस संबंध में चर्चा की। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। उद्योगपति ने इस पूरे मामले की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। धोखाधड़ी के मामले में आरोपित भी प्रभावशाली व्यवसायी है। इसीलिए पुलिस नामों में गोपनीयता बरत रही है।