• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस आज से रीगा में भी रुकेगी

Indian Railways News: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को रीगा स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:23:07 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:25:49 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस आज से रीगा में भी रुकेगी
हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस को मिला नया ठहराव (AI Generated Image)

HighLights

  1. रीगा स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी ट्रेन
  2. 14 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
  3. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दी जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को अब रीगा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह सुविधा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आती है।

14 नवंबर से लागू होगी नई समय-सारिणी

रेलवे के अनुसार यह नई व्यवस्था 14 नवंबर से प्रभावी होगी। संशोधित समय-सारिणी के तहत गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 14 नवंबर से रीगा स्टेशन पर दोपहर 03.08 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 03.10 बजे रवाना होगी।


वापसी में सुबह 04.23 बजे पहुंचेगी ट्रेन

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 15 नवंबर से रीगा स्टेशन पर सुबह 04.23 बजे पहुंचेगी और 04.25 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। दोनों ट्रेनों को दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस अस्थायी ठहराव से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। रीगा और आसपास के यात्रियों की लंबे समय से इस ठहराव की मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन, 21 लाख घरों में PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।