• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways News: सावधान! चोरों के निशाने पर शिवनाथ, विशाखापत्तनम और गीतांजलि एक्सप्रेस

दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के रायपुर जोन से गुजरने वाले ट्रेनों इन दिनों चोरी के वारदात बढ़ने लगे हैं। चोर शिवनाथ, विशाखापत्तनम और गीतांजलि एक्सप्रेस जैस...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 08:29:26 AM (IST)Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 08:29:58 AM (IST)
Indian Railways News: सावधान! चोरों के निशाने पर शिवनाथ, विशाखापत्तनम और गीतांजलि एक्सप्रेस
ट्रेनों में हो रही चोरी (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पिछले 6 महीने के भीतर मुंबई-हावड़ा रुट में हुई 100 से ज्यादा चोरियां
  2. 60 से ज्यादा चोरी दूसरे स्टेशनों पर हुई और FIR रायपुर थाने में दर्ज हुई
  3. 70 से ज्यादा चोरी रायपुर में हुई, लेकिन FIR दूसरे स्टेशन पर दर्ज की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में इन दिनों चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले छह महीनों में राजधानी रायपुर स्थित जीआरपी थाने में 100 से अधिक मामलों की एफआइआर दर्ज की गई है, जिनमें से अधिकांश घटनाएं एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों के साथ हुई हैं।

चोर सुनियोजित तरीके से देर रात उस समय वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जब यात्री गहरी नींद में होते हैं। यात्रियों के मोबाइल, लैपटाप, पर्स और आभूषण तक चोरी हो रहे हैं। शिवनाथ एक्सप्रेस, विशाखापत्तन एक्सप्रेस और गीतांजली एक्सप्रेस ऐसी ट्रेनें हैं, जहां चोरी की घटनाएं सबसे ज्यादा दर्ज हुई हैं।


ट्रेनों में लगे कैमरे ही खराब

ट्रेनों में सुरक्षा के लिहाज से कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन अधिकतर ट्रेनों में लगे कैमरे सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। हाल ही में दुर्ग के पास शिवनाथ एक्सप्रेस में हुई 65 लाख की चोरी के मामले में जब जीआरपी ने ट्रेन के कैमरे से सुराग ढूंढने की कोशिश की, तो पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। क्योंकि कैमरे में कोई डेटा रिकार्ड नहीं हुआ था।

एसी कोच में चोरी की सबसे ज्यादा वारदातें

एसी कोच में चोरी की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। छह महीनों के आंकड़े खंगालने पर पता चला कि अधिकतर चोरी की वारदातें एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों के साथ हुई हैं।

इन तीन ट्रेनों में हो रहीं सबसे ज्यादा चोरियां

  • शिवनाथ एक्सप्रेस- दुर्ग भिलाई के बीच
  • विशाखापत्तनम एक्सप्रेस- महासमुंद खरियार रोड के बीच
  • गीतांजली एक्सप्रेस- झारसुगुड़ा-आसनसोल के बीच

पेट्रोलिंग में आरपीएफ, जीआरपी और स्पेशल विंग के जवान

आरपीएफ, जीआरपी और स्पेशल विंग के जवानों द्वारा पेट्रोलिंग का दावा किया जाता है। आरपीएफ के चार से अधिक जवान हमेशा रायपुर से बिलासपुर के बीच पेट्रोलिंग करते हैं। इसके अलावा, आरपीएफ की स्पेशल विंग के जवान भी ट्रेनों में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए तैनात होते हैं। जीआरपी भी रात में भाटापारा से दुर्ग के बीच अपने दो जवानों को ट्रेनों में पेट्रोलिंग कराने का दावा करती है। इसके बावजूद, चोर बड़ी वारदातों को अंजाम दे जाते हैं।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए Indian Railway की सौगात, ये दो स्पेशल ट्रेन शुरू

विशेष टीम बनाकर ऐसे मामलों की जांच की जा रही है। हाल ही में दुर्ग-भिलाई के बीच हुई दो बड़ी चोरी के मामलों में जीआरपी को सफलता मिली थी। इस तरह अन्य मामलों में भी जीआरपी लगातार काम कर रही है। साथ ही ट्रेनों में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। -श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा,एसपी, जीआरपी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चलने वाली ट्रेनों के एक हजार से अधिक कोचों में कैमरे लगाने की योजना है। जिन ट्रेनों के कैमरे खराब होने की जानकारी दी गई है, उन्हें ठीक कराया जाएगा। -विपुल विलास राव, सीपीआरओ