• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली से पहले रायपुर में दुकानों की जांच शुरू, मिठाई के 50 सैंपल में से दो मिले अमानक

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिठाई की दुकानों की जांच शुरू कर दी है। एक दिन में चार मिठाई दुकानों की जांच हुई है। ऐसे में होली के बाद भी एक चौथाई द...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 12 Mar 2025 11:52:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Mar 2025 11:52:20 AM (IST)
होली से पहले रायपुर में दुकानों की जांच शुरू, मिठाई के 50 सैंपल में से दो मिले अमानक

HighLights

  1. होली त्योहार के मद्देनजर दुकान में मिठाई की गुणवत्ता जांच करने के पहुंचे खाद्य अधिकारी।
  2. खाद्य प्रयोगशाला में 50 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से दो नमूने अमानक पाए गए हैं।
  3. राजधानी में करीबन हजार मिठाई दुकानें हैं, जिनमें से चौथाई दुकानों की भी जांच नहीं हो पाएगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। होली में मिलावटी मिठाई के कारोबार में वृद्धि की आशंका को देखते हुए, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिठाई की दुकानों की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को कई दुकानों से नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त संचालित खाद्य प्रयोगशाला में 50 नमूनों की जांच की गई।

इसमें से 48 नमूने मानक और दो नमूने अमानक पाए गए। विवान फूड प्रोफेसर कॉलोनी, अग्रवाल मिठाई वाला दावड़ा कॉलोनी पचपेड़ी नाका, कलकत्ता स्वीट टाटीबंध रायपुर और न्यू दिल्ली स्वीट्स रायपुर से नमूने लिए गए। गुलाब जामुन (खुला), कुंदा लूस, चमचम लूस और गुजिया के चार-चार विधिक नमूने लिए गए।


जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी साधना चंद्राकर, रोशनी राजपूत, बृजेंद्र भारती और सिद्धार्थ पांडे शामिल रहे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगे भी जांच जारी रहेगी।

होली के दो दिन पहले शुरू हुई जांच

बता दें कि राजधानी में तकरीबन एक हजार मिठाई दुकानें हैं। इनमें होली के त्योहार में खपाने के लिए मिठाइयां बनकर तैयार हैं। एक दिन में चार मिठाई दुकानों की जांच हुई है। ऐसे में होली के बाद भी एक चौथाई दुकानों की जांच नहीं हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- जनजाति समुदाय का पूरा विकास करना प्राथमिकता, बोले सीएम विष्णु देव साय

पनीर की भी की गई जांच

बंद बता दें कि दीवाली और उसके बाद विभाग ने कई क्विंटल मिलावटी पनीर जब्त किया था। कार्रवाई में विवाद होने के बाद से पनीर की जांच बंद हो गई है। जबकि पहले बंद की गई फैक्ट्री के फिर से शुरू होने की खबर है। ट्रेनों और बसों के रास्ते से दूसरे राज्यों से पनीर और खोवा की खेप आ रही है।

naidunia_image

सड़कों पर मुरूम बिछाने में जुटा निगम

होलिका दहन 13 मार्च को है और 14 मार्च को होली खेली जाएगी। नगर निगम अमला होलिका दहन स्थलों पर मुरुम बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, आयुक्त विश्वदीप ने अधिकारियों से कहा कि होलिका स्थलों पर पेयजल की आपूर्ति और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Aman Sahu Encounter: एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर अमन साहू की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, रायपुर जेल में करवाया था फोटोशूट

उन्होंने सभी 10 जोन कमिश्नरों से कहा कि शहर में प्रस्तावित होलिका दहन स्थल पर मुरुम पहले से ही बिछा दिया जाए। इससे सड़कों को खराब होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही गली-मोहल्लों और चौक-चौराहों की होलिका समितियों को भी कहा जाए कि मुरुम के ऊपर ही होलिका जलाई जाए।