• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल और मोर बिजली एप की समस्या होगी दूर, रायपुर में हर गुरुवार लगेंगे शिविर

राज्य बिजली वितरण कंपनी द्वारा मोर बिजली एप के जरिए शुरू की गई ई-केवाइसी प्रक्रिया में उपभोक्ताओं को आ रही दिक्कतों को देखते हुए बिजली कंपनी ने विशेष ...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 02:27:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 02:27:00 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में बिजली बिल और मोर बिजली एप की समस्या होगी दूर, रायपुर में हर गुरुवार लगेंगे शिविर
छत्तीसगढ़ में बिजली बिल और मोर बिजली एप की समस्या होगी दूर

HighLights

  1. eKYC में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए लगेंगे विशेष शिविर
  2. हर गुरुवार सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे शिविर
  3. आधार कार्ड और उपभोक्ता नाम में भिन्नता का मौके पर होगा सुधार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राज्य बिजली वितरण कंपनी द्वारा मोर बिजली एप के जरिए शुरू की गई ई-केवाइसी प्रक्रिया में उपभोक्ताओं को आ रही दिक्कतों को देखते हुए बिजली कंपनी ने विशेष कदम उठाया है।

नगर वृत्त-एक, रायपुर के अंतर्गत आधार कार्ड और उपभोक्ता क्रमांक में दर्ज नाम में अंतर या बदलाव के कारण जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाइसी नहीं हो पा रहा है, उनके समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

नगर संभाग कार्यालयों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजन

सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त-एक) एम. विश्वकर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब हर सप्ताह गुरुवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नगर वृत्त-एक, रायपुर के अंतर्गत आने वाले सभी नगर संभाग कार्यालयों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होंगे।

कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि ई-केवाइसी में किसी भी तरह की समस्या या नाम-आधार भिन्नता के निराकरण के लिए वे निर्धारित समय पर अपने नजदीकी नगर संभाग कार्यालय में पहुंचकर आयोजित शिविर का लाभ उठाएं और प्रक्रिया पूरी कराएं।


यह भी पढ़ें- जेल भेजने की धमकी देकर ऐंठे 5 हजार, कोरबा पुलिस के आरक्षक पर वसूली का आरोप, SP ने दिए जांच के आदेश