• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ को ट्रैफिक से मिलेगी राहत... सभी शहरों में स्मार्ट होगा सिस्टम, ITMS संचालन के लिए 12 करोड़ जारी

राज्य के सभी शहरों में आईटीएमएस के योजनाबद्ध संचालन, विस्तार और बेहतर समन्वय के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को नोडल बनाया गया है। सभी शहरों के ल...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 03:03:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 03:03:05 PM (IST)
छत्तीसगढ़ को ट्रैफिक से मिलेगी राहत... सभी शहरों में स्मार्ट होगा सिस्टम, ITMS संचालन के लिए 12 करोड़ जारी
छत्तीसगढ़ के सभी शहरों में स्मार्ट होगा ट्रैफिक सिस्टम

HighLights

  1. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बनाया गया नोडल
  2. रायपुर समेत सभी शहरों में एकरूप होगी ट्रैफिक व्यवस्था
  3. विस्तार, रखरखाव और उन्नयन के लिए अलग बजट कोड

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक, प्रभावी और एकरूप बनाने के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की नई नीति तैयार की जाएगी। राज्य के सभी शहरों में आईटीएमएस के योजनाबद्ध संचालन, विस्तार और बेहतर समन्वय के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को नोडल बनाया गया है। सभी शहरों के लिए एक समान आईटीएमएस नीति विभाग तैयार करेगा।

वर्तमान में रायपुर, बिलासपुर और नवा रायपुर में स्मार्ट सिटी व यूपीएसएस और दुर्ग में पुलिस विभाग द्वारा आईटीएमएस परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। अलग-अलग एजेंसियों द्वारा परियोजनाओं के संचालन को देखते हुए राज्यभर में एकरूपता और बेहतर समन्वय के लिए अब एक नीति के तहत आईटीएमएस का संचालन और विस्तार किया जाएगा।


बजट और रख-रखाव के लिए बनेगी समर्पित व्यवस्था

नई व्यवस्था के तहत मौजूदा आईटीएमएस को अन्य शहरों तक विस्तार देने के साथ ही इनके सुदृढ़ीकरण, संचालन एवं रखरखाव, उन्नयन और पुराने या खराब उपकरणों के प्रतिस्थापन के लिए वित्तीय व्यवस्था की जाएगी। शासन ने परियोजनाओं के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) और परिचालन व्यय (ऑपेक्स) की जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग से समर्पित बजट कोड खोलने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा आवश्यक राशि अनुपूरक बजट या पुनर्विनियोजन के माध्यम से उपलब्ध कराने की कार्रवाई वित्त विभाग और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा की जाएगी। इससे आईटीएमएस के संचालन में आने वाली वित्तीय जरूरतों को नियमित रूप से पूरा करने का रास्ता साफ होगा। विगत 10 सितंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिपरिषद के 14 मई 2025 के निर्णय के अनुपालन और आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर चर्चा हुई थी।

रायपुर ITMS के लिए 12 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने के आदेश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर आईटीएमएस के संचालन के लिए 12 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव सोनमणि बोरा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। मुख्य सचिव ने गृह (पुलिस) विभाग को राज्य सड़क सुरक्षा कोष में उपलब्ध राशि में से 12 करोड़ रुपये रायपुर नगर निगम के आयुक्त के माध्यम से अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, वित्त विभाग को वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में पहले से प्रावधानित राशि के अतिरिक्त 12 करोड़ रुपये सड़क सुरक्षा कोष के लिए अनुपूरक बजट अथवा पुनर्विनियोजन के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल... मनीष मिश्रा बने स्कूल शिक्षा उप सचिव, 3 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी