JCCJ Candidate 2nd List: जनता कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, कोटा से रेणु व अकलतरा से ऋचा जोगी लड़ेंगी चुनाव
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 25 Oct 2023 05:17:12 PM (IST)
Updated Date: Wed, 25 Oct 2023 05:17:12 PM (IST)
रायपुर (राज्य ब्यूरो)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में रेणु जोगी और ऋचा जोगी का नाम शामिल हैं। रेणु जोगी कोटा से चुनाव लड़ेंगी। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी अकलतरा से चुनावी मैदान पर होंगी। इसके अलावा गुंडरदेही से राजेंद्र राय को मौका दिया गया है।
वहीं कसडोल से मनहरण गुरुसाई, मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज, जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा, प्रेम नगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर, बिलासपुर से अखिलेश पांडे, रायपुर ग्रामीण से मनोज बंजारे, भिलाई नगर से जहीर खान को टिकट दिया गया है।