• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर ज्वेलर्स से 3.90 लाख ठगे, वॉट्सएप ग्रुप के मैसेज से खुला राज

रायपुर के बीरगांव में नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर ज्वेलर्स से 3.90 लाख रुपये ठग लिए गए। जांच में जेवर नकली मिलने पर तीन लोगों पर एफआईआर हुई।

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 11:05:08 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 11:05:08 AM (IST)
नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर ज्वेलर्स से 3.90 लाख ठगे, वॉट्सएप ग्रुप के मैसेज से खुला राज
नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 3.90 लाख रुपये ठगे।
  2. आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में जेवर दुकान में गिरवी रखे।
  3. मनीष ने अंगूठी और कंगन गिरवी रखकर रकम ली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव स्थित ज्वेलर्स दुकान में नकली सोने के जेवरात गिरवी रखकर तीन लाख 90 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में सोने जैसे जेवर दुकान में गिरवी रखे और उसके बदले नकद रकम ले ली।

उसके बाद में जेवर नकली निकलने पर ज्वेलर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उरला पुलिस ने मनीष देवांगन, दामिनी सुमन और राजेश अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और सामूहिक रूप से अपराध करने की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।


ये है पूरा मामला

  • पुलिस के अनुसार शैलेन्द्र नगर निवासी वैभव सोनी की बीरगांव मेन रोड पर वैभव ज्वेलर्स नाम से दुकान है। शिकायत के मुताबिक 16 अगस्त को मनीष देवांगन दुकान पहुंचा और 4.080 ग्राम वजन की सोने जैसी अंगूठी गिरवी रखकर 40 हजार रुपये लिए। इसके अगले दिन 17 अगस्त को वह चार पीस सोने जैसे कंगन लेकर पहुंचा।
  • इनका वजन 19.860 ग्राम बताया गया और इन्हें गिरवी रखकर 1 लाख 90 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद एक सितंबर को दामिनी सुमन और राजेश अग्रवाल दुकान पहुंचे। दामिनी ने दो पीस सोने जैसे कंगन गिरवी रखे। 17.820 ग्राम वजन के इन जेवरों के बदले एक लाख 60 हजार रुपये लिए गए। इस तरह तीनों ने कुल तीन लाख 90 हजार रुपये प्राप्त किए।

ऐसे खुला मामला

  • मामले का राजफाश तब हुआ, जब पांच अक्टूबर को छत्तीसगढ़ सराफा कारोबारियों के वाट्सएप ग्रुप में नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर रकम लेने वाले लोगों को लेकर संदेश प्रसारित हुआ।
  • इसके बाद वैभव सोनी ने अपनी दुकान में गिरवी रखे जेवरों की जांच कराने का फैसला किया। रायपुर सदर बाजार स्थित विजय टंच में जांच कराने पर सभी जेवर नकली पाए गए। इसके बाद ज्वेलर्स ने तीनों आरोपियों के खिलाफ उरला थाने में लिखित शिकायत दी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार