• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कवासी लखमा को मिलते थे हर माह दो करोड़ रुपये, ईडी के वकील ने किया दावा

ईडी के अनुसार, 2161 करोड़ के इस शराब घोटाले में अन्य प्रमुख आरोपितों में आबकारी विभाग के अधिकारी, व्यवसायी और कई उच्च सरकारी कर्मी शामिल हैं। जांच के ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 16 Jan 2025 12:18:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jan 2025 12:18:17 PM (IST)
कवासी लखमा को मिलते थे हर माह दो करोड़ रुपये, ईडी के वकील ने किया दावा
ईडी का दावा है कि कवासी लखमा के खिलाफ की जा रही जांच में कई अहम सबूत और दस्तावेज मिले हैं।

HighLights

  1. बुधवार को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में बुलाने के बाद हुई थी गिरफ्तारी।
  2. लखमा के खिलाफ भ्रष्टाचार, मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है ईडी।
  3. उनके बैंक खाते, संपत्तियों सहित अन्य वित्तीय जानकारी से मिले अहम सबूत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शराब घोटाला मामले में ईडी की गिरफ्त में आए छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और सुकमा के कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। ईडी का दावा है कि शराब घोटाले में कवासी लखमा की संलिप्तता के डिजिटल साक्ष्य के साथ ही बैंकों में करोड़ों के लेन-देन के ठोस सुबूत मिले हैं।

इसके आधार पर ही उनकी गिरफ्तारी की गई। ईडी की ओर से विशेष कोर्ट में पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक डॉ. सौरभ पांडेय ने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए बताया कि इस केस में गिरफ्तार होकर जेल में बंद पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी ने ईडी को बयान दिया था।


naidunia_image

21 जनवरी को कोर्ट में पेश होंगे लखमा

इसमें उसने बताया था कि पूर्व मंत्री को हर माह 50 लाख रुपये के अलावा अलग से डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाते थे। जेल में बंद पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह ने भी अपने बयान में लखमा को हर माह 50 लाख रुपये देने की बात कही थी। शराब के इस पैसे से लखमा ने सुकमा में करोड़ों की लागत से घर और कांग्रेस कार्यालय भवन बनवाया था।

बताते चलें कि बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में लखमा को बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार किया है। लंबी पूछताछ के बाद कवासी लखमा को ईडी ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने लखमा की सात दिन की रिमांड दी है। अब उन्हें 21 जनवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ शराब घोटाला: कांग्रेस के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, सात दिन की रिमांड पर

जांच में पूरा सहयोग फिर भी गिरफ्तारी की-रिजवी

बचाव पक्ष के अधिवक्ता फैजल रिजवी का कहना है कि सुकमा के विधायक कवासी लखमा ने ईडी की जांच में पूरा सहयोग किया है। ईडी ने अब तक उन्हें दो बार ही समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। बाकी मौखिक आदेश पर जब-जब कहा गया, वे ईडी दफ्तर में गए थे।

गिरफ्तारी से पहले ईडी के अधिकारियों ने पूछा कि सुकमा में घर और कांग्रेस भवन किस पैसे से बनवाए? इस पर लखमा ने बताया कि 80 लाख का कर्ज लेने के साथ ही दस लाख रुपये बेटे हरीश लखमा से उधार और खुद की जमा पूंजी 15 लाख रुपये मिलाकर निर्माण कार्य कराया था।

यह भी पढ़ें- साइकिल से मर्सिडीज तक, पत्रकार के हत्यारे सुरेश ने भ्रष्टाचार से खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

अब मेरे बैंक खाते में 20 हजार रुपये भी नहीं बचे हैं। रिजवी ने कहा कि अगर कोई जांच में सहयोग कर रहा है और पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर हर बार पहुंच रहा है, तो उसे गिरफ्तार करने की जरूरत नहीं थी। गिरफ्तार करने की मंशा कुछ और ही लग रही है।