• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Suitcase Case: रायपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, वकील ही निकला कातिल, पैसों के लिए पत्नी संग की हत्या

राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक की पहचान किशोर पैंकरा निवा...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 02:52:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 02:52:21 PM (IST)
Chhattisgarh Suitcase Case: रायपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, वकील ही निकला कातिल, पैसों के लिए पत्नी संग की हत्या
रायपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, वकील ही निकला कातिल

HighLights

  1. रायपुर पुलिस ने किया कांड का पर्दाफाश
  2. मकान की डील बना मौत की वजह
  3. अंकित उपाध्याय इस साजिश का मास्टरमाइंड

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक की पहचान किशोर पैंकरा निवासी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी को दिल्ली से हिरासत में लिया है। दोनों को मंगलवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर लाया जाएगा।

मकान की खरीद-फरोख्त से हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह पैसों का लेनदेन और मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर हुआ विवाद था। किशोर पैंकरा अपना मकान 30 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। बाद में आरोपी वकील अंकित उपाध्याय उसी मकान को 50 लाख रुपये में बेच दिया। लेकिन किशोर को इसकी जानकारी नहीं दी।


किशोर ने और 10 लाख मांगे

जब मृतक किशोर को इसकी भनक लगी, तो उसने सौदे से हिस्सेदारी मांगते हुए 10 लाख रुपये और मांगे। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि वकील अंकित उपाध्याय ने पत्नी शिवानी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोर की हत्या कर दी।

पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की मदद से रायपुर पुलिस ने अंकित और उसकी पत्नी को पकड़ा। वहीं दो अन्य सहयोगियों को रायपुर पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था।

अंकित उपाध्याय साजिश का मास्टरमाइंड

पुलिस का कहना है कि वकील अंकित उपाध्याय इस हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड है। हत्या की वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें... रायपुर में ट्रंक में मिली लाश मामले में बड़ा खुलासा, CCTV फुटेज भी आया सामने