• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्री परेशान: प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में बढ़ रही भीड़, फेरे बढ़ाने की उठी मांग

दुर्ग से प्रयागराज होकर चलने वाली नौतनवा, सारनाथ और गोंदिया-बरौनी जैसी ट्रेनों में जितनी भीड़ देखी जा रही है, उतनी ही स्पेशल ट्रेनों में भी श्रद्धालुओ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 31 Jan 2025 02:19:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jan 2025 02:19:01 PM (IST)
यात्री परेशान: प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में बढ़ रही भीड़, फेरे बढ़ाने की उठी मांग
रेलवे स्टेशन में यात्रियों की भीड़। ~ नईदुनिया आर्काइव

HighLights

  1. कई स्पेशल ट्रेनों के चलने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रही है कंफर्म सीट और जगह।
  2. रायपुर सांसद बृजमोहन समेत जनप्रतिनिधियों ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग।
  3. एक ट्रेन तो दुर्ग और कटनी के बीच चार फेरों के लिए दौड़ रही है, ताकि लोग कुंभ पहुंच सकें।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने और आने वाले श्रद्धालुओं की ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ रही है। हालत यह है कि अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म बर्थ नहीं मिलने से यात्री किसी तरह मेले में शामिल हो रहे है।

दुर्ग से प्रयागराज होकर चलने वाली नौतनवा, सारनाथ और गोंदिया-बरौनी जैसी ट्रेनों में जितनी भीड़ देखी जा रही है, उतनी ही स्पेशल ट्रेनों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ है। हालांकि, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से पांच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रेलवे अलग-अलग तारीखों में चला रहा है।


एक ट्रेन तो केवल दुर्ग और कटनी के बीच चार फेरों के लिए दौड़ रही है, ताकि कटनी पहुंचकर किसी दूसरी ट्रेनों से लोग प्रयागराज पहुंच सकें। वहीं, वापसी में कटनी से दुर्ग आने वालों को सुविधा मिल सके।

बावजूद इसके स्पेशल ट्रेनें कम पड़ रही है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री, अधिकारियों से ट्रेनों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाने की मांग कर चुके हैं।

ये ट्रेनें चल रही हैं प्रयागराज तक

रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 08761/08762 दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी, पांच फरवरी और 28 फरवरी को चलेगी। ट्रेन नंबर 08793/08794 दुर्ग-कटनी-दुर्ग स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी को चलेगी। इस ट्रेन में एक एसी टू, एक एसी थ्री, 14 स्लीपर, चार जनरल एवं दो एसएलआर, आरडी सहित 22 कोच उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- सीजीएमएससी घोटाला: 8 रुपये का ब्लड सैंपल कलेक्शन ट्यूब, 2352 रुपये में खरीदा गया

naidunia_image

पहले से चल रही हैं ये ट्रेनें

इसी तरह जिन ट्रेनों को पहले से ही कुंभ के लिए चलाने की सूची जारी गई थी, उसमें ट्रेन नंबर 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल, दुर्ग से आठ फरवरी को चलेगी और वाराणसी से 10 फरवरी वापस दुर्ग के लिए रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 22 फरवरी को चलेगी और वाराणसी से 24 फरवरी को रवाना होगी। ट्रेन नंबर 08795 दुर्ग-टुंडला कुभ मेला स्पेशल 15 फरवरी को दुर्ग से टूंडला के लिए चलेगी।

ट्रेन नंबर 08796 टुंडला से दुर्ग के लिए 17 फरवरी को चलेगी। इन ट्रेनों के अलावा दक्षिण भारत तरफ की ट्रेनें गोंदिया, बालाघाट, जबलपुर, कटनी होकर चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर नगर निगम चुनाव: बागी बिगाड़ेंगे मेयर का गणित, पार्षदों को भी खतरा

दुर्ग तक बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस चलाने की मांग

विंध्याचल कल्याण समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह से मुलाकात कर बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस को दुर्ग तक चलाने मांगपत्र सौंपा। इस ट्रेन को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों को बिलासपुर जाना और वहां से किसी तरह दूसरी ट्रेनों में आना पड़ता है।

यह मांग कई वर्ष से करते आ रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समाज के अध्यक्ष कल्याण प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में मधुकर द्विवेदी, ब्रृजेश चौरसिया महासचिव, प्रेम शुक्ला सचिव, लालजी पाण्डेय, चंद्र सेन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह से इस बहुप्रतीक्षित मांग को रेलमंत्री से पूरा कराने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें-

दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए ट्रेन नंबर 22867/22868 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी थ्री कोच की अस्थायी रूप से लगाया जा रहा है। यात्रियों को यह सुविधा दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के लिए 28 जनवरी को तथा नई दिल्ली तरफ से 29 जनवरी को मिलेगी।