• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर नगर निगम चुनाव: बागी बिगाड़ेंगे मेयर का गणित, पार्षदों को भी खतरा

बागियों की नाराजगी से उनके समर्थक किसी भी हाल में कांग्रेस पर भरोसा नहीं जताएंगे और इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसका सीधा असर ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 31 Jan 2025 02:01:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jan 2025 02:07:24 PM (IST)
रायपुर नगर निगम चुनाव: बागी बिगाड़ेंगे मेयर का गणित, पार्षदों को भी खतरा
बागियों के विरोध का असर वार्डों के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों पर भी पड़ सकता है।

HighLights

  1. कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद से ही अब तक पांच बागी प्रत्याशी सामने आ चुके हैं।
  2. कुछ निर्दलीय प्रत्याशी बन गए हैं, तो कुछ नेताओं ने विरोध में पार्टी ही छोड़ दी है।
  3. कांग्रेस की इस राजनीतिक उठापटक का फायदा भाजपा को मिलता दिख रहा है।

विकास सोनी, रायपुर। निगम के लिए टिकट का एलान होने के बाद से ही बागी निकलकर सामने आने लगे हैं। वहीं, बागियों का सीधा असर महापौर के मतों के गणित पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद से ही अब तक लगभग पांच बागी प्रत्याशी सामने आ चुके हैं।

कुछ निर्दलीय प्रत्याशी बन गए हैं, तो कुछ ने पार्टी ही छोड़ दी है। ऐसे में इसका सीधा असर कांग्रेस के महापौर पद की प्रत्याशी दीप्ति दुबे के मतों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, बागियों की नाराजगी से उनके समर्थक किसी भी हाल में कांग्रेस पर भरोसा नहीं जताएंगे और इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।


यानी कुल मिलाकर पांच वार्डों में जहां से बागियों का टिकट काटा गया है, उन क्षेत्रों से भाजपा की महापौर दावेदार मीनल चौबे को बढ़त मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसका असर उक्त वार्डों से खड़े कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को भी नुकसान होने की आशंका है।

इन वार्डों से आए हैं बागी सामने

  • पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड
  • इंदिरा गांधी वार्ड
  • शहीद हेमू कालाणी वार्ड
  • शहीद राजीव पांडेय वार्ड
  • महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड

इंटरनेट मीडिया जनसंपर्क के लिए बड़ा माध्यम

वार्डों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों के लिए इंटरनेट मीडिया भी एक बड़ा प्रचार माध्यम बन चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशी जनसंपर्क के अलावा इंटरनेट मीडिया पर भी अपनी सक्रियता दर्ज करा रहे हैं और उसके माध्यम से भी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CG Urban Body Election: मतदान से पहले 5 सीटों पर हो गया बड़ा खेल, देखती रह गई कांग्रेस

naidunia_image

भाजपा में सामने एकजुटता, लेकिन अंदर डर

टिकट कटने के बाद भाजपा में सामने देखने से तो एकजुटता दिखाई दे रही है, लेकिन कई ऐसे बड़े चेहरे भी रहे हैं, जिन्होंने दावेदारी की थी और उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। ऐसे में अंदर ही अंदर खेल उनके द्वारा भी खेला जा रहा है, जिसमें आउटर से लेकर शहर के बीच के भी वार्ड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- प्रत्याशियों को चुकाना पड़ा टैक्स, 10 निगमों को छह दिन में मिले तीन करोड़ रुपये

जिनके टिकट कटे, वे भी दिख रहे हैं नाखुश

बागियों के अलावा कई अन्य लोगों के भी टिकट भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से काटे गए हैं। इससे टिकट की प्रत्याशा में बैठे लोगों के साथ ही उनके समर्थकों में भी नाराजगी का आलम देखा जा रहा है। ऐसे में वे भी अंदर ही अंदर दोनों ही पार्टियों के लिए भितरघाती साबित हो सकते हैं और इसका असर मतों पर देखने को मिल सकता है।