• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

'चाचा महापौर हैं' कहकर पुलिस को धमकाने से लेकर 50 करोड़ की रंगदारी तक, जानें शोएब ढेबर का विवादों भरा प्रोफाइल

कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा के पिता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी मामले में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आई है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 03:06:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 03:06:43 PM (IST)
'चाचा महापौर हैं' कहकर पुलिस को धमकाने से लेकर 50 करोड़ की रंगदारी तक, जानें शोएब ढेबर का विवादों भरा प्रोफाइल
अनवर ढेबर का बेटा, एजाज ढेबर का भतीजा है शोएब

HighLights

  1. आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम धमकी
  2. शोएब ढेबर की भूमिका पर पुलिस को संदेह
  3. तेलीबांधा पुलिस ने शनिवार रात हिरासत में लिया

कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा के पिता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने के मामले में पुलिस की जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आई है। पुलिस को संदेह है कि शोएब ही दूसरे लोगों के माध्यम से लॉरेंस के नाम पर धमकी भरे फोन करवाता था।

तेलीबांधा पुलिस ने हिरासत में लिया

तेलीबांधा पुलिस ने शनिवार देर रात शोएब ढेबर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सेंट्रल जोन एसीपी, थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

कौन है शोएब ढेबर?

शोएब ढेबर शराब घोटाला मामले में आरोपित अनवर ढेबर का बेटा है। वह कांग्रेस नेता और रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा है। इसी वजह से पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी राजनीतिक और कारोबारी हलकों में चर्चा है। धमकी प्रकरण में शोएब की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।


शोएब से जुड़े प्रमुख विवाद

रंगदारी और गैंग के नाम पर धमकी मामला (सितंबर 2026)

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर 50 करोड़ रुपये की फिरौती का इंटरनेशनल कॉल आने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक सुरक्षा गार्ड की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के आधार पर शोएब की भूमिका की जांच की जा रही है।

स्कूल संचालक से विवाद (फरवरी 2026)

वीआईपी रोड पर कार में स्क्रैच लगने की बात को लेकर स्कूल संचालक आरबी मिश्रा के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। इस मामले में तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई थी।

सेंट्रल जेल में अनाधिकृत प्रवेश (अगस्त 2025)

जेल में बिना अनुमति के मुलाकात कक्ष में प्रवेश करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में जेल प्रशासन ने शोएब पर 3 महीने के लिए किसी भी कैदी से मिलने पर बैन लगा दिया था। इस संबंध में गंज थाने में शिकायत दर्ज की गई थी।

वीआईपी रोड क्लब में मारपीट (सितंबर 2024)

वीआईपी रोड स्थित 'जोक क्लब बार' (Zouk Club Bar) में वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में उन्हें अदालत में पेश किया गया और शांति भंग की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान विवाद

कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन नियमों का पालन कराने में जुटे पुलिसकर्मियों से बहस और विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें "चाचा महापौर हैं" जैसी बातें कहकर दबाव बनाने के आरोप लगे थे।

यह भी पढ़ें- रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, शोएब ढेबर हिरासत में; 50 करोड़ फिरौती केस से कनेक्शन? जांच जारी