• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fake Hologram Liquor: नकली होलोग्राम और ढक्कन लगी शराब का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार… रायपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई

Fake Hologram Liquor: छत्तीसगढ़ में नकली शराब के खिलाफ सरकार का एक्शन जारी है। ताजा घटनाक्रम में एक ढाबे और प्रिंटिंग यूनिट पर छापा मारा गया है। यहां ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 22 Apr 2025 11:21:17 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Apr 2025 11:21:17 AM (IST)
Fake Hologram Liquor: नकली होलोग्राम और ढक्कन लगी शराब का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार… रायपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई
प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी छापेमारी हो सकती है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एफआईआर दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
  2. और भी बड़ा हो सकता है नेटवर्क
  3. आयकर विभाग ने बढ़ाई सख्ती

नईदुनिया, रायपुर (Fake Hologram Liquor)। रायपुर में नकली होलोग्राम और ढक्कन लगाकर शराब बेचने का गोरखधंधा अभी भी जारी है। आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना क्षेत्र स्थित तेंदुआ गांव के बीएच ढाबा और बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में संचालित श्री गणेश प्रिंटर्स पर छापा मारा।

तेंदुआ स्थित बीएच ढाबा का संचालक संकटमोचन सिंह नकली सुरक्षा होलोग्राम और नकली ढक्कन लगाकर शराब बेचता था। ढाबे से बड़ी मात्रा में नकली ढक्कन, विभिन्न डिस्टलरी के नकली स्टीकर और नकली होलोग्राम सीट बरामद की गईं।

वहीं, बीरगांव स्थित लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में श्री गणेश प्रिंटर्स नामक दुकान में नकली सुरक्षा होलोग्राम और स्टीकर बनाए जा रहे थे। छापे के दौरान वहां से देशी प्लेन मदिरा में लगने वाले नकली होलोग्राम की 371 शीट, होलोग्राम बनाने में प्रयुक्त पेन ड्राइव और प्रिंटिंग प्रेस संचालक गणेश चौरसिया का मोबाइल जब्त किया गया।


यहां भी क्लिक करें - दिल्ली से आते थे मिलावटी शराब की बोतलों के ढक्कन, आरोपी गिरफ्तार

जांच में यह भी सामने आया है कि नकली होलोग्राम और ढक्कनों को अन्य जिलों में भी भेजा जा रहा था। आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभाग को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश है।

यहां भी क्लिक करें - रायपुर में कांग्रेस दफ्तर पर ईडी का छापा, सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर मांगी जानकारी