
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-रायपुर और दुर्ग-गोंदिया-कलमना रेल खंडों के बीच में डाउन, मिडिल और अप रेल लाइनों पर आवश्यक रखरखाव का काम किया जाएगा। 07, 21 और 22 फरवरी को कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ लोकल ट्रेनों को रद किया गया है।
रद होने वाली गाड़ियां
- 07 औरं 21 फरवरी (शुक्रवार) को डोंगरगढ़ से छूटने वाली डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू रद रहेगी।
- 07 और 21 फरवरी (शुक्रवार) को बिलासपुर से छूटने वाली बिलासपुर-रायपुर मेमू रद रहेगी।
- 07 और 21 फरवरी (शुक्रवार) को रायपुर से छूटने वाली रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रद रहेगी।
- 08 और 22 फरवरी (शनिवार) को डोंगरगढ से छूटने वाली डोंगरगढ़-रायपुर मेमू रद रहेगी।
- 07 और 21 फरवरी (शुक्रवार) को रायपुर से छूटने वाली रायपुर-दुर्ग मेमू रद रहेगी।
इतनी गाड़ियां बीच में होंगी समाप्त
- 07 और 21 फरवरी (शुक्रवार) को रायपुर से छूटने वाली रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू दुर्ग में ही समाप्त होगी।
- 08 और 22 फरवरी (शनिवार) को गोंदिया से छूटने वाली गोंदिया-रायपुर मेमू दुर्ग में ही समाप्त होगी।
इन गाड़ियों को बीच में किया जाएगा नियंत्रित
- 07 और 21 फरवरी (शुक्रवार) को गेवरारोड से छूटने वाली गेवरारोड-बिलासपुर एक्सप्रेस को 01 घंटे 45 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
- 07 और 21 फरवरी (शुक्रवार) को टाटानगर से छूटने वाली टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को 02 घंटे 25 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
ये गाड़ी चलेगी देरी से
- 07 और 21 फरवरी (शुक्रवार) को टाटानगर से छूटने वाली इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 02 घंटे 15 मिनट देर से रवाना होगी।