• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर पर लुकआउट सर्कुलर जारी; ₹15,000 का इनाम घोषित, 3 राज्यों में तलाश

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके परिवार को गैंगस्टरों के नाम पर धमकाकर 25 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगने के मामले में फरार शोएब ढेबर की मुश्कि...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 04:21:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 04:21:13 PM (IST)
25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर पर लुकआउट सर्कुलर जारी; ₹15,000 का इनाम घोषित, 3 राज्यों में तलाश
रायपुर पुलिस ने तेज की ढेबर की घेराबंदी।

HighLights

  1. कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा धमकी मामला
  2. रायपुर पुलिस ने तेज की ढेबर की घेराबंदी
  3. कोर्ट से जमानत मिलते ही हुआ था फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके परिवार को गैंगस्टरों के नाम पर धमकाकर 25 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगने के मामले में फरार शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने उसे विदेश भागने से रोकने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कराया है।

वहीं, उसकी गिरफ्तारी पर डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस की टीमें छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में उसकी तलाश कर रही हैं। शोएब, शराब और कोयला लेवी समेत विभिन्न मामलों में आरोपित अनवर ढेबर का पुत्र है।


गिरफ्तारी के बाद जमानत, फिर हुआ फरार

पुलिस के अनुसार, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा ने 14 सितंबर को अज्ञात कालर की ओर से प्रोटेक्शन मनी के लिए धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सिम कार्ड और मोबाइल के आइएमइआइ नंबर के आधार पर शोएब ढेबर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया था। 27 सितंबर को उसे रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान जिस दोस्त को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दिए जाने की बात सामने आई, उसने अदालत में आरोपित को पहचानने से इनकार कर दिया।

इसके बाद गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने अगले ही दिन न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए अपील की और दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने शोएब के घर, होटल और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। अब पुलिस उसकी तलाश के साथ ही उन परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है, जिनमें वह गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पकड़ से बाहर हो गया।

इनाम की राशि 15 हजार रुपये

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम और घोषित किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इसकी घोषणा की है। पहले भी सेंट्रल डीसीपी ने 5 हजार रुपए इनाम की घोषणा कर चुके हैं, इस तरह इनाम की राशि 15 हजार रुपये हुई।

naidunia_image

परिवार को भी धमकियां मिलने की चर्चा

मामले में पुलिस शोएब के रिश्तेदारों और परिचितों के संपर्कों की भी जांच कर रही है। आशंका है कि रायपुर में उसके कई संपर्क हो सकते हैं। उसके परिवार को भी कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी के लिए धमकियां मिलने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 2.43 लाख परिवारों का सपना होगा पूरा, पीएम आवास के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

एजाज ढेबर ने भी दर्ज कराई थी शिकायत

रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने भी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर उनसे 50 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ढेबर परिवार को अंतरराष्ट्रीय काल के जरिए धमकियां दिए जाने की जानकारी मिली थी।

इस मामले में काल करने वाले व्यक्ति के संबंध में जुटाई गई जानकारियां गृह विभाग को भेजे जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने जांच के संबंध में आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

गृह विभाग ने मांगी फरार होने की रिपोर्ट

शोएब ढेबर के जमानत पर छूटने और दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद फरार होने के घटनाक्रम को लेकर गृह विभाग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस अब लुकआउट सर्कुलर के जरिए उसके विदेश जाने की आशंका रोकने और पांच हजार रुपये के घोषित इनाम के बीच संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।