• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके परिवार से 25 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी मांगने के मामले में फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके परिवार को गैंगस्टरों के नाम पर धमकाकर 25 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगने के मामले में फरार शोएब ढेबर की मुश्कि...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 09:28:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 09:29:34 PM (IST)
कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके परिवार से 25 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी मांगने के मामले में फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

HighLights

  1. गिरफ्तारी के बाद जमानत, फिर हुआ फरार
  2. परिवार को भी धमकियां मिलने की चर्चा
  3. गृह विभाग ने मांगी फरार होने की रिपोर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके परिवार को गैंगस्टरों के नाम पर धमकाकर 25 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगने के मामले में फरार शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने उसे विदेश भागने से रोकने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कराया है।

वहीं उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस टीमें प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में उसकी तलाश कर रही हैं। शोएब, शराब और कोयला लेवी समेत विभिन्न मामलों में आरोपित अनवर ढेबर का पुत्र है।


गिरफ्तारी के बाद जमानत, फिर हुआ फरार

पुलिस के अनुसार कुकरेजा ने 14 सितंबर को अज्ञात कालर की ओर से प्रोटेक्शन मनी के लिए धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सिम कार्ड और मोबाइल के आइएमइआइ नंबर के आधार पर शोएब ढेबर की पहचान कर गिरफ्तार किया गया था।

27 सितंबर को उसे रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान जिस दोस्त को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दिए जाने की बात सामने आई, उसने अदालत में आरोपित को पहचानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उसे जमानत मिल गई।

पुलिस ने अगले ही दिन न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए अपील की और दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने शोएब के घर, होटल और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।

अब पुलिस उसकी तलाश के साथ ही उन परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है, जिनमें वह गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पकड़ से बाहर हो गया।

परिवार को भी धमकियां मिलने की चर्चा

मामले में पुलिस शोएब के रिश्तेदारों और परिचितों के संपर्कों की भी जांच कर रही है। आशंका है कि रायपुर में उसके कई संपर्क हो सकते हैं। उसके परिवार को भी कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी के लिए धमकियां मिलने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

एजाज ढेबर ने भी दर्ज कराई थी शिकायत

पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने भी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर उनसे 50 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ढेबर परिवार को अंतरराष्ट्रीय काल के जरिये धमकियां दिए जाने की जानकारी मिली थी।

इस मामले में काल करने वाले व्यक्ति के संबंध में जुटाई गई जानकारियां गृह विभाग को भेजे जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने जांच के संबंध में आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

गृह विभाग ने मांगी फरार होने की रिपोर्ट

शोएब ढेबर के जमानत पर छूटने और दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद फरार होने के घटनाक्रम को लेकर गृह विभाग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस अब लुकआउट सर्कुलर के जरिये उसके विदेश जाने की आशंका रोकने और 10,000 रुपये के घोषित इनाम के बीच संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर जोनल स्टेशन में खाने को लेकर वेंडरों के दो गुटों में जमकर मारपीट, लात घूंसे चले, वीडियो वायरल