• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

हवाला से शेयर बाजार तक, महादेव सिंडिकेट की मनी लॉन्ड्रिंग की पूरी कहानी

ईडी ने खुलासा किया है कि महादेव सट्टा सिंडिकेट की कमाई का इस्तेमाल अमेरिकी कंपनी एबिक्स इंक के अधिग्रहण में किया गया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 07:40:24 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 07:40:24 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
हवाला से शेयर बाजार तक, महादेव सिंडिकेट की मनी लॉन्ड्रिंग की पूरी कहानी
विकास गर्ग और सौरभ चंद्राकर की फाइल फोटो

HighLights

  1. 766 करोड़ रुपये अमेरिकी कंपनी एबिक्स में लगे
  2. ईडी ने 941 करोड़ की संपत्ति अटैच की
  3. अब तक 3500 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। महादेव सट्टा सिंडिकेट की कमाई सिर्फ हवाला के जरिए विदेश भेजने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इस रकम को शेयर बाजार और विदेशी कंपनियों के अधिग्रहण में भी लगाया गया। शुक्रवार को जारी बयान में प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया कि दिल्ली के उद्योगपति विकास गर्ग की कंपनियों के माध्यम से करीब 766 करोड़ रुपये अमेरिकी कंपनी एबिक्स इंक को खरीदने में लगाए गए थे।

766 करोड़ के निवेश पर 941 करोड़ की संपत्ति अटैच

ED ने इस निवेश से जुड़ी कड़ी में करीब 941 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। जांच एजेंसी ने बताया कि गर्ग उस समय दिल्ली भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ का संयोजक था। ईडी की जांच में पैनल ऑपरेटरों से दुबई स्थित मुख्यालय और वहां से निवेशकों और कंपनियों तक पहुंचे पैसों का नेटवर्क सामने आया है।


दुबई की कंपनियों के 236 करोड़ फ्रीज

जांच एजेंसी ने सितंबर 2023 में दुबई की कंपनियों के पास मौजूद करीब 236 करोड़ रुपये के शेयर और सिक्योरिटीज फ्रीज किए थे। ईडी ने बताया कि जुलाई 2026 में गिरफ्तार विकास गर्ग की कंपनियों को सट्टेबाजी की कमाई से करीब 940 करोड़ रुपये मिलने का भी राजफाश हुआ है।

सौरभ चंद्राकर को सात दिन की ईडी रिमांड

अदालत ने सौरभ को 19 नवंबर तक सात दिन की ईडी रिमांड पर सौंपा है। अब जांच एजेंसी रिमांड के दौरान उससे हवाला, विदेशी निवेश और विकास गर्ग की कंपनियों तक पहुंची रकम के स्रोत, उसके सहयोगियों के बयानों, डिजिटल डेटा और विदेशी संस्थाओं से जुड़े दस्तावेजों को सामने रखकर पूछताछ करेगी। महादेव सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को तीन साल की तलाश के बाद 13 नवंबर को रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत की अनुमति से गिरफ्तार किया गया। ओमान से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया वह सिंडिकेट का पहला प्रमोटर है।

वानुअतु की नागरिकता और फर्जी पासपोर्ट का खुलासा

ईडी की जांच में यह तथ्य सामने आया कि भारतीय पासपोर्ट होने के बावजूद सौरभ चंद्राकर ने वानुअतु देश का पासपोर्ट हासिल कर लिया था और विशेष अदालत में दावा किया था कि उसने 28 जून 2022 को भारतीय नागरिकता छोड़ दी थी।

ओमान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा उसके भारतीय नागरिक होने की पुष्टि होने पर मस्कट की अपील अदालत ने आठ अक्टूबर 2026 को उसके प्रत्यर्पण का आदेश दे दिया। मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फर्जी यात्रा दस्तावेज के जरिए भागने की कोशिश करते वक्त उसे दबोचा गया था। इसके बाद सीबीआई की टीम एक नवंबर 2026 को उसे मस्कट से भारत लेकर आई।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का मुख्य आरोपी दुबई से गिरफ्तार, 3200 करोड़ की हेराफेरी की खुलेंगी परतें

3500 करोड़ की संपत्ति अटैच, 15 गिरफ्तारियां

अब तक ईडी ने लगभग 190 ठिकानों पर छापेमारी की है। 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है और कुल अटैच की गई संपत्ति का मूल्य लगभग 3,500 करोड़ है, जिसमें दुबई की 22 अचल संपत्तियों समेत करीब 1,800 करोड़ की विदेश स्थित संपत्ति भी शामिल है। 116 आरोपितों के खिलाफ छह अभियोजन शिकायतें दायर की जा चुकी हैं और इस मामले में सौरभ चंद्राकर 15 वां गिरफ्तार व्यक्ति है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।