• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का मुख्य आरोपी दुबई से गिरफ्तार, 3200 करोड़ की हेराफेरी की खुलेंगी परतें

वह शराब सिंडिकेट का वित्तीय प्रबंधक था और डिस्टिलरी तथा एफएल-10 ए लाइसेंसधारियों से कमीशन वसूलकर अनवर ढेबर तक पहुंचाता था।

By Satish PandeyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:55:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:55:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का मुख्य आरोपी दुबई से गिरफ्तार, 3200 करोड़ की हेराफेरी की खुलेंगी परतें
शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल अरेस्ट

HighLights

  1. शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल अरेस्ट
  2. संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से हुई गिरफ्तारी
  3. अवैध वसूली में मुख्य भूमिका, 3 साल से था फरार

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में फरार चल रहे प्रमुख आरोपित विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विकास वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। वह रायपुर के शंकर नगर का रहने वाला है। शराब घोटाले की जांच में विकास अग्रवाल की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वह होटल कारोबारी अनवर ढेबर का खास सहयोगी रहा है।

ईडी के अनुसार, वह शराब सिंडिकेट का वित्तीय प्रबंधक था और डिस्टिलरी तथा एफएल-10 ए लाइसेंसधारियों से कमीशन वसूलकर अनवर ढेबर तक पहुंचाता था। उसकी गिरफ्तारी से घोटाले के आर्थिक लेन-देन, नेटवर्क और अन्य आरोपितों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।


भारत लाने की प्रक्रिया हुई शुरू

यूएई के अधिकारियों की गिरफ्त में आए विकास को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया चल रही है। जांच एजेंसियां उसकी लगातार तलाश कर रही थीं। दुबई में उसकी गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद घोटाले से जुड़े अन्य आरोपितों और आर्थिक लेन-देन के नेटवर्क की पड़ताल तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में बोले केन्द्रीय मंत्री अठावले, शीतकालीन सत्र में आएगा परिसीमन विधेयक; राहुल का पीएम बनना मुश्किल

जांच एजेंसी के अनुसार, विकास उर्फ सुब्बू शराब घोटाले के मुख्य आरोपित अनवर ढेबर का करीबी सहयोगी होने के साथ ही शराब सिंडिकेट के माध्यम से अवैध वसूली और आर्थिक अनियमितताओं को संचालित करता था। अब नए सिरे से उसकी भूमिका की पड़ताल होगी।

उसकी गिरफ्तारी से कथित वसूली व्यवस्था, रकम के लेन-देन और अन्य सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है। बताया जाता है कि शराब घोटाले में नाम सामने आने के बाद विकास दुबई में परिवार सहित शिफ्ट हो गया था।

यह भी पढ़ें- ठग दीपक टंडन पर छठी FIR दर्ज, कोयला कारोबारी से 27 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी

पूछताछ में खुलेंगे कई राज

विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी को अहम माना जा रहा है। भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद जांच एजेंसी उससे कमीशन नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ कर सकती है। एजेंसी को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में सिंडिकेट के कामकाज और पैसों के लेन-देन से जुड़े अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।

सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल के बाद विदेश में तीसरी गिरफ्तारी

महादेव सट्टा मामले के आरोपित सौरभ चंद्राकर की विदेश से गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के बाद दूसरे आरोपित रवि उप्पल को भी भारत लाने के लिए सीबीआइ और ईडी ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज कर दी है। अब शराब घोटाले में विकास अग्रवाल की दुबई में गिरफ्तारी से विदेश में छिपे आरोपितों के खिलाफ जांच एजेंसियों को कार्रवाई करने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें- नितिन नवीन के सीजी दौरे पर बघेल का तंज, बोले- आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।