• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

महादेव सट्टा सिंडिकेट : छह हजार करोड़ की परतें खोलने में लगी सीबीआई, सौरभ चंद्राकर की पेशी कल

छह हजार करोड़ से अधिक के महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट की जांच में अब सीबीआई की पूछताछ का सबसे अहम दौर चल रहा है।

By Deepak ShuklaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 09:19:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 09:21:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महादेव सट्टा सिंडिकेट : छह हजार करोड़ की परतें खोलने में लगी सीबीआई, सौरभ चंद्राकर की पेशी कल

HighLights

  1. रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा
  2. सीबीआई की पूछताछ का सबसे अहम दौर चल रहा है
  3. कारोबारियों और पुलिसकर्मियों से दोबारा पूछताछ की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छह हजार करोड़ रुपये से अधिक के महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट की जांच में अब सीबीआई की पूछताछ का सबसे अहम दौर चल रहा है। सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। आठ दिन की सीबीआई रिमांड पूरी होने पर उसे शाम चार बजे से पहले अदालत में पेश करना है।

दिल्ली में चल रही पूछताछ में जांच एजेंसी का पूरा जोर इस बात पर है कि महादेव सट्टा नेटवर्क कैसे खड़ा हुआ, किन लोगों ने इसमें निवेश किया, अलग-अलग पैनलों के जरिये इसका संचालन कैसे होता था और इस अवैध कारोबार को किन लोगों का संरक्षण मिला।


किस माध्यम से अलग-अलग लोगों तक रकम पहुंचाई जाती थी

सीबीआई सौरभ से नेटवर्क के विस्तार, प्रमोटरों, फाइनेंसरों, पैनल संचालकों और रकम के लेन-देन से जुड़े सवाल कर रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि सट्टे से होने वाली कमाई का कितना हिस्सा शीर्ष स्तर पर पहुंचता था और किस माध्यम से अलग-अलग लोगों तक रकम पहुंचाई जाती थी।

प्रोटेक्शन मनी की रकम राज्य के भीतर ही बांटी जाती थी या दूसरे राज्यों तक भी इसका नेटवर्क फैला हुआ था, यह भी पूछताछ का अहम हिस्सा है।

कारोबारियों और पुलिसकर्मियों से दोबारा पूछताछ की तैयारी

सीबीआई महादेव सट्टा मामले से जुड़े कारोबारी विकास गर्ग, अमित कुमार अग्रवाल, नितिन तिबड़ेवाल, हरीश तिबड़ेवाल, रोहित गुलाटी, गिरीश तलरेजा और सुरेश चोखानी से दोबारा पूछताछ की तैयारी कर रही है। इसके अलावा एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सिपाही सहदेव यादव और अर्जुन सहित अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिल्ली बुलाए जाने की जानकारी

राज्य के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिल्ली बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है। सीबीआई सौरभ चंद्राकर के सामने कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों और कारोबारियों को बैठाकर आमने-सामने पूछताछ कर सकती है।

इसका उद्देश्य अलग-अलग लोगों के बयानों का मिलान करना और पैसों के लेन-देन तथा कथित संरक्षण से जुड़ी कड़ियों को जोड़ना है।

पैनल से लेकर प्रोटेक्शन मनी तक जांच

महादेव बुक का नेटवर्क केवल प्रमोटरों तक सीमित नहीं था। अलग-अलग पैनलों और शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ा जाता था और ऑनलाइन दांव लगाए जाते थे। सीबीआई अदालत में पेश अपनी दलीलों में इस नेटवर्क से हर महीने बड़े पैमाने पर कमाई होने का आरोप लगा चुकी है।

अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि किस पैनल से कितनी रकम जुटाई गई, उसका हिसाब कौन रखता था और रकम आगे किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी।

हवाला और बैंक खातों की कड़ियां खंगाल रही एजेंसी

सट्टे से जुटाई गई रकम को अलग-अलग बैंक खातों के जरिये घुमाने और हवाला के माध्यम से विदेश भेजने के आरोप भी जांच के दायरे में हैं। सीबीआई ने अदालत में कुछ बैंक खातों के दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका भी जताई थी।

एजेंसी यह पता लगा रही है कि किन लोगों के नाम पर खाते खोले गए, उनका वास्तविक संचालन कौन करता था और विदेशों में रकम भेजने के लिए किन माध्यमों का इस्तेमाल हुआ। सौरभ से पूछताछ में मिलने वाली वित्तीय जानकारियों का मिलान बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों से किया जा सकता है।

रवि उप्पल को लाने के लिए 3,200 पन्नों के दस्तावेज

महादेव सट्टा मामले के दूसरे प्रमुख प्रमोटर रवि उप्पल के प्रत्यर्पण की तैयारी भी चल रही है। सीबीआई और ईडी की टीमें प्रत्यर्पण से संबंधित करीब 3,200 पन्नों के दस्तावेज तैयार कर रही हैं। इन्हें अंग्रेजी के साथ अरबी भाषा में भी तैयार किया जा रहा है, ताकि दुबई की अदालत में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

80 से ज्यादा एफआईआर, 12 मामलों में चार्जशीट

महादेव सट्टा मामले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 80 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। सीबीआई ने फिलहाल इनमें से 12 मामलों की जांच कर चार्जशीट पेश की है। इन मामलों में पहले पुलिस द्वारा आरोपित बनाए गए लोगों को ही सीबीआई ने भी आरोपित किया है।

इनमें रायपुर के तेलीबांधा, गंज और खमतराई थानों के अलावा दुर्ग के मोहन नगर और छावनी तथा अंबिकापुर के मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- महादेव ऐप केस: विशाखापत्तनम की कंपनी का बैंक खाता तुरंत अनफ्रीज करने का हाई कोर्ट का आदेश

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।