• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

महादेव सट्टा एप: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में खुले राज, छह राज्यों में 33 ठिकानों पर सीबीआइ के छापे

महादेव सट्टा एप मामले में सौरभ चंद्राकर की पूछताछ के बाद सीबीआइ ने छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापा मारा, लाइव सट्टा पैनल पकड़े गए और हवाला दस्तावेज जब्त किए गए।

By Digital DeskEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 06:18:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 06:21:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महादेव सट्टा एप: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में खुले राज, छह राज्यों में 33 ठिकानों पर सीबीआइ के छापे
महादेव सट्टा एप: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में खुले राज

HighLights

  1. सौरभ चंद्राकर की पूछताछ में खुला नेटवर्क।
  2. छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे।
  3. लाइव पैनल चलते मिले, हवाला दस्तावेज जब्त।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। अवैध आनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्म 'महादेव आनलाइन बुक एप' मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने शिकंजा और कस दिया है। एप के मुख्य प्रमोटर्स में से एक सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में हुए बड़े खुलासों के आधार पर सीबीआइ ने पिछले कुछ दिनों में देश के छह राज्यों में पैनल संचालकों के 33 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर आनलाइन सट्टेबाजी और जुए के लाइव पैनल चलते हुए पकड़े गए, जिन्हें टीम ने ध्वस्त कर दिया।

सीबीआइ अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी में बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और ऐसे आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जो म्यूल (किराए के) बैंक खातों और हवाला नेटवर्क के व्यापक इस्तेमाल की पुष्टि करते हैं।

रिमांड के दौरान सामने आया पूरा नेटवर्क

ओमान से प्रत्यर्पित कर लाए जाने के बाद सीबीआइ ने एक नवंबर, 2026 को सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार किया था। रायपुर स्थित सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश ने उसे आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान जब जांच एजेंसी ने जुटाए गए डिजिटल व दस्तावेजी सुबूतों के साथ उसका आमना-सामना कराया, तो उसने भारत में फैले पैनल संचालकों के नेटवर्क और एप के संचालन के तरीकों का पूरा कच्चा चिट्ठा खोल दिया। पुलिस रिमांड पूरी होने पर 12 नवंबर को उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


यह भी पढ़ें- बिलासपुर में पहले महिला को स्कूटी से टक्कर मारकर गिराया, फिर विरोध करने पर पति की कर दी पिटाई

विदेश से संचालित हो रहा था पूरा सिंडिकेट

छत्तीसगढ़ सरकार की सिफारिश पर सीबीआइ ने इस मामले में दो एफआइआर दर्ज की थीं। अब तक की जांच में सामने आया है कि इस अवैध सट्टा प्लेटफार्म का मुख्यालय विदेश में स्थित है, जबकि भारत में पैनल संचालकों का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। ये संचालक ग्राहकों की आइडी संभालते हैं, दूसरे लोगों के नाम पर खोले या किराए पर लिए गए बैंक खातों में सट्टे की रकम जमा कराते हैं और फिर हवाला के जरिए मुनाफे की रकम विदेश भेजते हैं।

फरार आरोपितों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज

जांच एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि विदेश में बैठे अन्य आरोपितों, इस नेटवर्क को मदद पहुंचाने वाले लोगों और इसमें संलिप्त लोक सेवकों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। अन्य फरार आरोपितों के प्रत्यर्पण के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

आम लोगों के लिए सीबीआइ की चेतावनी

सीबीआइ ने आम नागरिकों को आगाह किया है कि आनलाइन सट्टेबाजी और जुआ कानूनन अपराध है। इसके साथ ही, किसी अन्य व्यक्ति को इस तरह की अवैध गतिविधियों के लिए अपना बैंक खाता, सिम कार्ड या पहचान संबंधी दस्तावेज उधार या किराए पर देना भी गंभीर दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वाले खाताधारकों के खिलाफ भी सीधा मुकदमा चलाया जा सकता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।