• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दो दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों का समय भी बदला

पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है, कई प्रमुख ट्रेनों को नए स्टेशनों पर स्टापेज मिला है। पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली ट्रेनों ...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 06:15:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 06:15:59 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दो दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों का समय भी बदला
त्योहारों में कंफर्म बर्थ के लिए रेलवे का तोहफा।

HighLights

  1. त्योहारों में कंफर्म बर्थ के लिए रेलवे का तोहफा
  2. ट्रेनों के समय और स्टॉपेज में बड़ा बदलाव
  3. देखें ट्रेनों के नए स्टॉपेज और समय की सूची

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए रेलवे ने कई अहम बदलाव किए हैं। पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है, कई प्रमुख ट्रेनों को नए स्टेशनों पर स्टापेज मिला है। पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है।

यात्रियों को राहत

यात्रियों को राहत देने के लिए पटना और चर्लपल्ली के बीच विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिनमें कुल 22 कोच (एक पावर कार, एक एसएलआरडी, दो जनरल, चार स्लीपर, सात एसी-3 और सात एसी-3 इकोनामी) उपलब्ध रहेंगे। ये ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर रुकेंगी।


  • गाड़ी संख्या 03253 (पटना-चर्लपल्ली): 21 सितंबर से 30 नवंबर तक (21 फेरे, सोमवार और बुधवार)।
  • गाड़ी संख्या 03255 (चर्लपल्ली-पटना): 25 सितंबर से 27 नवंबर तक (10 फेरे, प्रत्येक शुक्रवार)।
  • गाड़ी संख्या 03254 (चर्लपल्ली-पटना): 23 सितंबर से 2 दिसंबर तक (11 फेरे, प्रत्येक बुधवार)।

घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल अंतर्गत घाटशिला स्टेशन पर 11 सितंबर 2026 से गीतांजली एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस का प्रायोगिक/नियमित ठहराव शुरू हो गया है।

  • सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस: सुबह 9:44 बजे पहुंचकर 9:45 बजे रवाना होगी।
  • हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस: शाम 4:31 बजे पहुंचकर 4:32 बजे रवाना होगी।
  • पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस: रात 1:07 बजे पहुंचकर 1:08 बजे रवाना होगी।
  • हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस: रात 12:31 बजे पहुंचकर 12:32 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- रायपुर में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा, दोनों सजाएं चलेंगी साथ-साथ, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला

पुरी और भुवनेश्वर जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव

ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी 10 ट्रेनों के आगमन समय में संशोधन किया गया है, अन्य स्टेशनों का समय यथावत रहेगा।

  • उत्कल एक्सप्रेस: अब पुरी दोपहर 3:35 बजे पहुंचेगी (पूर्व निर्धारित समय 3:25 बजे)।
  • अन्य प्रमुख ट्रेनें (पुरी आगमन): जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस (10:45 बजे), इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस ( शाम सात बजे), एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस (6:45 बजे), दोनों अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस (6:45 और 8:35 बजे), अजमेर-पुरी व सूरत-पुरी एक्सप्रेस (दोपहर 03:05 बजे), तथा गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस (03:05 बजे)।
  • एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12879): अब भुवनेश्वर 15 मिनट की देरी यानी सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी (पूर्व समय 7:00 बजे)।