• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका

प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा संचालनालय ने स्नातक कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश की अंतिम...और पढ़ें

By Manish MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 07:42:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 07:42:11 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश की तिथि बढ़ी। (AI Generated Image)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश की तिथि बढ़ी
  2. कॉलेज प्रवेश से वंचित छात्रों को बड़ी राहत
  3. रिक्त सीटों पर 19 सितंबर तक प्रवेश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा संचालनालय ने स्नातक कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 19 सितंबर तक कालेजों में प्रवेश ले सकेंगे। इससे बीए, बीएससी, बीकाम सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा।

शिक्षा आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया

उच्च शिक्षा संचालनालय की ओर से शिक्षा आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कालेजों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जा सकेगा। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय सीमा में प्रवेश नहीं ले पाए थे।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दो दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों का समय भी बदला

छात्रहित में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल

विद्यार्थियों और छात्र संगठनों की ओर से प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल के बाद प्रवेश की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नई समय सीमा के तहत विद्यार्थी संबंधित कालेज में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे।

बता दें कि कालेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि पहले 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। तिथि समाप्त होने के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए थे।