• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 IFS अधिकारियों को मिली पहली मैदानी जिम्मेदारी, अब तक वन मुख्यालय में थे पदस्थ

वन विभाग ने 2024 बैच के पांच भारतीय वन सेवा (आइएफएस) अधिकारियों को उनकी पहली मैदानी पदस्थापना प्रदान की है। अब तक सभी अधिकारी वन मुख्यालय में पदस्थ थे...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 03:59:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 03:59:42 PM (IST)
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 IFS अधिकारियों को मिली पहली मैदानी जिम्मेदारी, अब तक वन मुख्यालय में थे पदस्थ
5 आइएफएस अधिकारियों को मिली पहली मैदानी जिम्मेदारी।

HighLights

  1. रायपुर वन मुख्यालय से मैदानी इलाकों में हुई तैनाती
  2. 5 IFS अफसरों को बनाया गया उप वन मंडलाधिकारी
  3. सुकमा और राजनांदगांव समेत 5 वन मंडलों में नए पदस्थ

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। वन विभाग ने 2024 बैच के पांच भारतीय वन सेवा (आइएफएस) अधिकारियों को उनकी पहली मैदानी पदस्थापना प्रदान की है। अब तक सभी अधिकारी वन मुख्यालय में पदस्थ थे। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें विभिन्न वन मंडलों में उप वन मंडलाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश में कुणाल मिश्रा को उप वन मंडलाधिकारी, सरगुजा, मृगजा जालिंदर यादव को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा, परख सारडा को उप वन मंडलाधिकारी, सुकमा, प्रीति यादव को उप वनमंडलाधिकारी, नारायणपुर तथा यशस्वी मौर्या को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल, अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल, 170 किग्रा वजन उठाकर रचा इतिहास

प्रशासनिक गतिविधियों को मिलेगी गति

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह इन सभी आइएफएस अधिकारियों की पहली मैदानी नियुक्ति है। यहां वे संबंधित क्षेत्रों में वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, पौधारोपण, वन अपराधों की रोकथाम तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद संबंधित वन मंडलों में प्रशासनिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।