• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल से 15 किलो गांजा लेकर ट्रेन से बिलासपुर जा रहा था युवक, नशे की हालत में पहुंचा रायपुर, RPF ने किया गिरफ्तार

रायपुर में आरपीएफ की सीबीआइ और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 15 किलों गांजे के साथ एक तस्कर को गिफ्तार किया है। आरोपी तस्कर नेपाल लाया गया गांजा बिला...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 18 Jul 2025 03:12:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Jul 2025 03:30:14 PM (IST)
नेपाल से 15 किलो गांजा लेकर ट्रेन से बिलासपुर जा रहा था युवक, नशे की हालत में पहुंचा रायपुर, RPF ने किया गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन से गांजा तस्कर गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ की टीम ने एक बड़े कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने एक तस्कर को 15 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह तस्कर बिहार से ट्रेन के जरिए गांजा लेकर बिलासपुर जा रहा था। जिसे टीम ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक नशे की हालत में गलती से रायपुर पहुंच गया था, जहां वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

आरपीएफ की सीबीआई और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर युवक को 15 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी साउथ बिहार एक्सप्रेस से बिलासपुर जाने के लिए सफर कर रहा था, लेकिन नशे की हालत में आरोपी बिलासपुर की जगह रायपुर पहुंच गया।


दूसरे दिन वह बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में था। इसी बीच संयुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान हरिओम मिश्रा (20 वर्ष), निवासी सुगांव थाना सुगौली जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। उसके पास से दो बैग बरामद हुए, जिनमें 15 पैकेट गांजा मिला। गांजे का वजन 15 किलो से ज्यादा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।

सप्लाई लेने वाले की नहीं हुई पहचान

पूछताछ में हरिओम ने बताया कि उसे नेपाल से गांजा लाकर दिया गया था और बिलासपुर में किसी व्यक्ति को उसकी डिलीवरी देनी थी। हालांकि सप्लाई लेने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिसकी जांच आबकारी विभाग और रेलवे सुरक्षा बल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अब कागज नहीं, ‘MY DEED’ से होगा संपत्ति का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है यह नयी व्यवस्था

यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ बिलासपुर के महानिरीक्षक और रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में की गई। आरोपी को पूछताछ के बाद आबकारी विभाग को सौंपा गया, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ब) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।