• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में यातायात संभालते-संभालते अपराधियों तक पहुंचे ट्रैफिक जवान, 61 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

ड्यूटी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध होने पर कार्रवाई करने वाले यातायात पुलिस के 61 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 03:54:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 03:54:21 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में यातायात संभालते-संभालते अपराधियों तक पहुंचे ट्रैफिक जवान, 61 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
छत्तीसगढ़ में यातायात संभालते-संभालते अपराधियों तक पहुंचे ट्रैफिक जवान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी अब अपराधियों की धरपकड़ में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ड्यूटी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध होने पर कार्रवाई करने वाले यातायात पुलिस के 61 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले ने प्रशस्ति पत्र और इनाम देकर सम्मानित किया। इन पुलिसकर्मियों ने पिछले दो माह में आर्म्स एक्ट, चोरी और लूट के 22 मामलों में कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हथियार बरामदगी और चोरी के वाहनों की पहचान

यातायात ड्यूटी के दौरान संदिग्धों की जांच और निगरानी में पांच मामलों में चाकू व अन्य हथियार बरामद कराए गए। इन मामलों में सउनि उदल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक श्रीकांत मिश्रा, रामूराम महिलांगे, हरिवंश कंवर सहित 13 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं, चोरी के 10 मामलों में 21 यातायात पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ड्यूटी के दौरान चोरी के वाहनों की पहचान, संदिग्ध वाहनों की निगरानी और उनकी बरामदगी में सहयोग करने वाले निरीक्षक विशाल कुजूर, अम्बरीश शर्मा, गोविंद यादव सहित 21 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और इनाम दिया गया।


लूट के मामलों में सजगता और कमिश्नर की सराहना

लूट के सात मामलों में 27 पुलिसकर्मियों ने आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद की। इनमें निरीक्षक अमित पद्मशाली, नवल किशोर कश्यप, सउनि नारायण वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। यातायात ड्यूटी के दौरान इन पुलिसकर्मियों की सजगता से लूट के मामलों में कार्रवाई आगे बढ़ाने में पुलिस को मदद मिली। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सम्मानित कर्मचारियों की कार्यकुशलता, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस का प्राथमिक दायित्व यातायात व्यवस्था बनाए रखना है, लेकिन ड्यूटी के दौरान अपराध या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई करना पुलिस की सतर्कता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिसकर्मियों का अपराध नियंत्रण में योगदान कमिश्नरेट के लिए उपलब्धि है और इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Bhilai fire News: केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, 50 से अधिक ड्रम और 2 टैंकर जलकर खाक