रायपुर के डुमरतराई अनाज मंडी में लगी भीषण आग, धमाकों से फैली दहशत
माना थाना इलाके में एक बड़ा अग्निकांड सामने आया है। यहां स्थित तीन दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई है।
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 09:09:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 09:18:39 AM (IST)
HighLights
- माना थाना इलाके में एक बड़ा अग्निकांड सामने आया है
- दुकानों में स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी का सामान रखा था
- मौके पर दमकल विभाग और SDRF की टीम मौजूद
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। माना थाना इलाके में एक बड़ा अग्निकांड सामने आया है। यहां स्थित तीन दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई है। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया है कि इससे करोड़ों रुपयों के नुकसान का अनुमान है।
घटना के वक्त दुकानों के भीतर से कई धमाकों की आवाजें भी आईं, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।
दुकानों में स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी का सामान रखा था
मिली जानकारी के मुताबिक, यह आग दुकान नंबर B 164, B 165 और B 166 में लगी है। इन दुकानों के नाम दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेशनरी हैं। बताया जा रहा है कि इन दुकानों में मुख्य रूप से स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी का भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था, जो इस आग की पूरी तरह चपेट में आ गया है।
मौके पर दमकल विभाग, SDRF और 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
आगजनी और धमाकों की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग, SDRF और आसपास के निजी प्लांटों की करीब 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। टीम द्वारा आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।