• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के बिजलीकर्मियों को बड़ा झटका! मानदेय में फिर कटौती, अब प्रति कनेक्शन मिलेंगे सिर्फ 7 रुपये

स्मार्ट मीटर लगने के बाद रोजगार को लेकर चिंतित मीटर रीडरों के मानदेय पर बिजली कंपनी प्रबंधन ने एक और कटौती कर दी है। एग्रीमेंट खत्म होने के करीब एक मा...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 02:50:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 02:50:08 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के बिजलीकर्मियों को बड़ा झटका! मानदेय में फिर कटौती, अब प्रति कनेक्शन मिलेंगे सिर्फ 7 रुपये
प्रति उपभोक्ता मानदेय 8 रुपये से घटाकर 7 रुपये किया गया

HighLights

  1. प्रति उपभोक्ता मानदेय 8 रुपये से घटाकर 7 रुपये किया गया
  2. प्रोत्साहन राशि न मिलने से बढ़ा मीटर रीडरों का आक्रोश
  3. मानदेय कटौती के विरोध में 29 सितंबर को धरना-प्रदर्शन

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। स्मार्ट मीटर लगने के बाद रोजगार को लेकर चिंतित मीटर रीडरों के मानदेय पर बिजली कंपनी प्रबंधन ने एक और कटौती कर दी है। एग्रीमेंट खत्म होने के करीब एक माह पहले प्रति उपभोक्ता मीटर रीडिंग एवं बिलिंग के लिए मिलने वाली राशि आठ से घटाकर सात रुपये कर दी गई है।

मीटर रीडरों का कहना है कि पिछले वर्ष भी मानदेय में एक रुपये की कटौती की गई थी। अब दोबारा कटौती से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

समाधान योजना की प्रोत्साहन राशि न मिलने से भी नाराजगी

बिजली कंपनी मुख्यालय डंगनिया में मीटर रीडर धरना-प्रदर्शन की तैयारी में हैं। समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने पर मीटर रीडरों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी नहीं किया गया है। रीडरों के अनुसार करीब पांच माह तक भुगतान की राशि की वसूली नहीं हुई, जिससे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


मीटर रीडरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने एग्रीमेंट के बीच में ही मानदेय में कटौती का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि पहले प्रति उपभोक्ता 9 रुपये भुगतान का एग्रीमेंट था, जिसे बाद में घटाकर आठ रुपये किया गया और अब सात रुपये कर दिया गया है। प्रबंधन के निर्णय के विरोध में मीटर रीडर श्रमिक संघ ने 29 सितंबर को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संघ ने आंदोलन की सूचना प्रबंधन को भी दे दी है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में E-KYC नहीं होने पर कटेगा राशन, हजारों कार्ड धारकों पर मंडरा रहा संकट, 3 दिन का मिला है अल्टीमेटम