• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG PDS Scam: रायपुर के 61 राशन दुकानों से 3 करोड़ से अधिक का चावल गायब, ऐसे हुआ खुलासा

रायपुर में पीडीएस राशन दुकानों में चावल का एक बड़ा घोटाला सामने आया है। विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 61 दुकानों में स्टॉक होने के बावजूद ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 05 Nov 2025 04:03:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Nov 2025 04:12:00 PM (IST)
CG PDS Scam: रायपुर के 61 राशन दुकानों से 3 करोड़ से अधिक का चावल गायब, ऐसे हुआ खुलासा
राशन दुकानों से 3 करोड़ का चावल गायब

HighLights

  1. रायपुर में सरकारी राशन दुकानों में चावल की गड़बड़ी उजागर
  2. 61 राशन दुकानों में 3 करोड़ से अधिक का चावल गायब है
  3. खाद्य विभाग मामले की विस्तृत जांच करने की तैयारी कर रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: जिले में राशन दुकानों से चावल के बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि 60 से अधिक दुकानों में पहले से सैकड़ों क्विंटल चावल स्टाक होने के बावजूद हर माह गोदामों से नई खेप भेजी जा रही थी। सत्यापन में पाया गया कि मात्र 100 वर्गफुट के गोदामों में क्षमता से कहीं अधिक चावल स्टाक दिखाया गया है। जांच के बाद इन दुकानों का चावल स्टॉक रोक दिया गया है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब तीन करोड़ रुपए मूल्य का चावल राशनदुकानों से गायब है। स्टॉक रोकने के बाद अब ये दुकानें कार्डधारियों को चावल वितरण नहीं कर रही हैं। प्रशासन ने संबंधित दुकान संचालकों से जवाब तलब करते हुए पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नईदुनिया के पास सभी 61 दुकानों की सूची है।


ऑनलाइन दिख रहा था स्टॉक, फिरभी भेजा गया

नईदुनिया को मिली सूची के मुताबिक 61 राशन दुकानों में चावल का पहले से स्टॉक होने के कारण चावल भेजने पर रोक लगाई गई है। स्टॉक की गड़बड़ी का सिलसिला एक माह से नहीं यह बीते छह माह से चल रहा है। जिन दुकानों में पहले से चावल ऑनलाइन स्टॉक में दिखाई दे रहा था फिर भी नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों द्वारा मांग पत्र लेकर भेजा जा रहा था।

सौ से चार सौ क्विंटल तक चावल गायब

अक्टूबर माह में जारी की गई सूची के मुताबिक 61 राशन दुकानों में करीब 8 हजार क्विंटल चावल कम था। कुछ दुकानों में 100 क्विंटल तो कुछ में 400 क्विंटल तक चावल कम पाया गया था। जिसके बाद राशन दुकानों को तब तक चावल देने से रोक लगाई गई जब तक पूराना स्टाक शून्य न हो जाए। अब बड़ी गड़बड़ी यह है कि राशन दुकानों में हकीकत है ही नहीं।

यह भी पढ़ें- 'निपटो-निपटाओ के खेल में चली गई कांग्रेस की सरकार, सिंहदेव अच्छे नेता लेकिन...'- पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह

12 दुकान संचालकों ने भरा चावल

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भेजी गई सूची के बाद नान के गोदामों से चावल भेजने में रोक लगा दी गई। इसके बाद अब तक 12 राशन दुकान संचालकों ने बाजार से खरीद कर चावल का स्टाक रख दिया है। बतादें कि खाद्य विभाग के निरीक्षकों का काम है कि आनलाइन और मूल स्टाक का मिलान कर सत्यापन रिपोर्ट बनाना है। निरीक्षकों द्वारा इस कार्य में लापरवाही की जा रही है जिससे स्टाक की गड़बड़ी सामने आई है।

सभी राशनदुकान संचालकों की बैठक लेकर तत्काल स्टाक मेंटेन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनके दुकानों स्टाक की गड़बड़ी मिलेगी। सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

-भूपेंद्र मिश्रा, नियंत्रक, जिला खाद्य शाखा