• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नकली जेवर देकर असली सोना ठगने का खेल, UP के मां-बेटे रायपुर में गिरफ्तार

रायपुर में नकली सोना देकर दुकानदार से असली सोना ठगने वाले मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने रायपुर में एक ज्वेलर्स की दुकान पर एक ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 11 Sep 2025 08:25:09 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Sep 2025 08:32:08 AM (IST)
नकली जेवर देकर असली सोना ठगने का खेल, UP के मां-बेटे रायपुर में गिरफ्तार
नकली जेवर देकर दुकानदार से ठगी करने वाले मां-बेटे गिरफ्तार

HighLights

  1. नकली सोने का कंगन देकर ज्वेलर्स के साथ ठगी
  2. नकली के बदले असली सोने का चेन ले उड़ी महिला
  3. पुलिस ने यूपी के आरोपी मां-बेटे को किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी पुलिस ने ठगी का पर्दाफाश करते हुए नकली सोना देकर लाखों रुपये कीमत का असली सोना ठगने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी सविता सिंह उर्फ सपना उर्फ सप्पो (43 वर्ष) और उसके पुत्र इशांत उर्फ अनुज वर्मा (23 वर्ष), निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) है। आरोपितों के कब्जे से एक नग सोने का ब्रेसलेट, एक नग सोने की चैन, 82,170 रुपये,घटना में प्रयुक्त वेगनआर कार को जब्त किया गया है।

ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना

घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार स्थित धाडीवाल ज्वेलर्स की है। नौ सितंबर की शाम आरोपी महिला दुकान पर पहुंची और नकली सोने का ब्रेसलेट रिपेयर कराने के बहाने दुकानदार को दिया। दुकानदार द्वारा रिपेयर संभव न होने की बात कहने पर महिला ने ब्रेसलेट के बदले असली सोने की चैन मांगी। विश्वास में आकर दुकानदार ने 13 ग्राम 880 मिलीग्राम वजनी चैन जिसकी कीमत 1.68 लाख रुपये थी, महिला को दे दी।


बाद में जांच में ब्रेसलेट नकली निकला और महिला फरार हो गई। धोखाधड़ी का एहसास होते ही दुकानदार ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी सुरक्षित कर लिया है, जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया।

सीसीटीवी से मिले सुराग, मां-बेटा गिरफ्तार

ठगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से राजफाश हुआ कि महिला के साथ एक युवक और चारपहिया वाहन भी है। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, दो लोगों की ली जान, गश्त पर निकला जवान घायल

बिलासपुर में भी की थी ठगी

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि रायपुर में वारदात से पहले उन्होंने बिलासपुर के सदर बाजार स्थित अजय ज्वेलर्स से भी इसी तरह नकली ब्रेसलेट देकर असली सोना ठगा था।