• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में बंद कमरे में मिले मां-बेटे के शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

रायपुर के गुढ़ियारी छोटा अशोक नगर में किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिले हैं।

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 02:33:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 02:33:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में बंद कमरे में मिले मां-बेटे के शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
रायपुर के गुढ़ियारी में बंद मकान में मिले मां-बेटे के शव (AI Generated Image)

HighLights

  1. गुढ़ियारी में मां-बेटे के शव मिले
  2. बंद कमरे में तीन दिन से बंद थे
  3. बदबू आने पर पुलिस को सूचना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में एक किराये के मकान के कमरे से मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की मौत करीब तीन से चार दिन पहले होने की आशंका है। कमरे से बदबू आने और मां-बेटे के कई दिनों से दिखाई नहीं देने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो महिला का शव फर्श पर और उसके बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सुसाइड नोट मिला है। जहर खा कर जान दी है। बच्चे की बीमारी से परेशान थी।


छोटा अशोक नगर की घटना, चार साल से रह रहे थे किराये पर

घटना छोटा अशोक नगर गुढ़ियारी की है। यहां दिलीप मंडल के मकान में किराये से रहने वाली जय जी देशमुख (52) और उनका बेटा हंसमुख देशमुख (25) पिछले करीब चार साल से रह रहे थे। जय जी देशमुख ऑनलाइन टीचिंग का काम करती थीं। वहीं उनका बेटा बीमार रहता था। मकान मालिक के अनुसार, बेटे का इलाज भी चल रहा था।

तीन-चार दिन से नहीं दिखे तो पड़ोसियों को हुआ शक

जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे पिछले तीन-चार दिनों से आसपास के लोगों को दिखाई नहीं दिए थे। इस दौरान उनके कमरे से बदबू आने लगी। अनहोनी की आशंका पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़कर खोला गया।

अंदर महिला का शव फर्श पर और बेटे का शव बिस्तर पर मिला। दोनों के शव तीन-चार दिन पुराने होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एसीपी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर मां-बेटे द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में फ्रॉड, SBI क्रेडिट कार्ड से पांच बार ट्रांजेक्शन कर 1.96 लाख रुपये किए पार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।