• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी: नवा रायपुर में 200 एकड़ में बनेगी मेडिसिटी, तीमारदारों के लिए बनेंगी धर्मशालाएं और होटल

राज्य शासन की ओर से मेडिसिटी प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री मेडिसिटी योजना से जोड़े जाने की योजना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रयास है कि नवा रायपुर ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 25 Dec 2024 02:01:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Dec 2024 02:28:30 PM (IST)
खुशखबरी: नवा रायपुर में 200 एकड़ में बनेगी मेडिसिटी, तीमारदारों के लिए बनेंगी धर्मशालाएं और होटल

HighLights

  1. प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में पहचान।
  2. यहां 5,000 बिस्तर क्षमता की स्वास्थ्य सुविधाओं का किया जाएगा विकास।
  3. मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, धर्मशाला, होटल बनेंगे।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद तेज हो गई है। नवा रायपुर के सेक्टर- 37 में 200 एकड़ में आधुनिकतम मेडिसिटी बनाई जाएगी। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की ओर से भूमि का चिह्नांकन कर लिया गया है। यहां निजी निवेश की सहायता से करीब 5,000 बिस्तर क्षमता की स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

राज्य शासन की ओर से मेडिसिटी प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री मेडिसिटी योजना से जोड़े जाने की योजना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रयास है कि नवा रायपुर में मरीजों को एक ही स्थान पर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। विगत दिनों केंद्र सरकार के इंफ्रांटेक सर्विसेस लिमिटेड के साथ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की बैठक हुई थी।


इसमें मेडिसिटी परियोजना को साकार किए जाने को लेकर चर्चा की गई थी। मेडिसिटी में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, डायग्नोस्टिक्स सेंटर, धर्मशाला, होटल और वाणिज्यिक एकीकृत विकास करना प्रस्तावित है। इसके लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

naidunia_image

यह है मेडिसिटी

मेडिकल और सिटी से मिलकर मेडिसिटी बनाया है। इसका अर्थ है चिकित्सा सेवाओं का एक ऐसा शहर, जहां स्वास्थ्य देखभाल के सभी पहलू एक साथ उपलब्ध हों।

यह भी पढ़ें- Rose Cultivation: एक साल में 24 लाख रुपये तक का गुलाब बेच रहे किसान, हर साल बढ़ रही आमदनी

एक ही स्थान पर यह सुविधाएं

मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल: न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, कार्डियोलाजी, आर्थोपेडिक्स, हृदय, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध।

डायग्नोस्टिक सेंटर: अत्याधुनिक तकनीक के साथ बीमारियों का सटीक जांच और परीक्षण।

मेडिकल कॉलेज व छात्रावास: नए डॉक्टर किए जाएंगे तैयार।

धर्मशाला और होटल: मरीज के स्वजन के लिए धर्मशाला और होटल।

फॉर्मेसी और दवाओं की उपलब्धता: मरीजों को हर समय आवश्यक दवाएं।

यह भी पढ़ें- काम से लौटा था, पत्नी मोबाइल देखने में थी बिजी... तो गुस्साए पति ने दूसरी मंजिल से दिया धक्का

naidunia_image

यह होगा लाभ

समय और संसाधन की बचत: किसी भी बीमारी या जांच के लिए मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

एमबीबीएस की बढ़ेगी सीटें: मेडिकल कॉलेज खुलने से बढ़ेगी एमबीबीएस व अन्य सुपरस्पेशलिटी विषय की सीटें।

स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा: अंतरराष्ट्रीय मरीजों के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं।