• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyber Fraud: सावधान... एपीके फाइल वाट्सएप पर भेज आपके मोबाइल में सेंध लगा रहे ठग, बचने इन बातों का रखें ध्‍यान

ऑनलाइन ठगी के जालसाज अब मोबाइल पर अधिक समय बिताने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये ठग व्हाट्सएप पर बैंक या आधार अपडेट के नाम पर एपीके फाइल का लिंक...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 03:10:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Nov 2024 12:56:03 AM (IST)
Cyber Fraud: सावधान... एपीके फाइल वाट्सएप पर भेज आपके मोबाइल में सेंध लगा रहे ठग, बचने इन बातों का रखें ध्‍यान
ऑनलाइन ठगी का नया तरीका। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. पुलिस ने किया अलर्ट, वाट्सएप पर किसी अज्ञात नंबर अथवा ग्रुप में इन एप को भेजा जा रहा।
  2. मोबाइल फोन के जीपीएस, मैसेज और ओटीपी संबंधित सभी कमांड को अपने कब्जे में ले हैं।
  3. अनजान लिंक न खोलें और ऑटोमैटिक डाउनलोड बंद रखें, ठगी होने पर हेल्पलाइन पर सूचना दें।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। ऑनलाइन ठगी के शातिर जालसाज अब उन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो ज्यादातर समय अपने मोबाइल पर बिताते हैं और इंटरनेट मीडिया पर आने वाली किसी भी लिंक को आसानी से खोल देते हैं। ठग इन यूजर्स को व्हाट्सएप या कॉल पर मैसेज भेजते हैं, जिसमें बैंक या आधार अपडेट के नाम पर एक एपीके (एंड्रायड एप्लीकेशन किट) फाइल का लिंक होता है।

कैसे काम करता है ठगी का यह नया तरीका?

ठगों द्वारा भेजी गई एपीके फाइल को डाउनलोड करने पर, वे आपके मोबाइल को हैक कर लेते हैं। इससे ठग मोबाइल का पूरा एक्सेस पा जाते हैं और आपकी निजी जानकारियां जैसे बैंक डिटेल्स, ओटीपी आदि को चुरा सकते हैं। पिछले एक महीने में रायपुर में ऐसे करीब 15 मामले सामने आए हैं, जिससे पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।naidunia_image


व्हाट्सएप भी हो रहा है हैक, बन रही है खतरनाक चेन

सबसे पहले ठग आपके व्हाट्सएप को हैक करते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि एक बार व्हाट्सएप हैक हो जाने पर, आपके द्वारा जुड़े सभी ग्रुप्स में यह फाइल भेजी जाती है, जिससे एक चेन बनती है और ज्यादा से ज्यादा लोगों के फोन को निशाना बनाया जाता है।

एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद, जालसाज आपके फोन के कैमरा, माइक्रोफोन, जीपीएस, मैसेज और ओटीपी तक पहुंच जाते हैं। इससे मोबाइल फोन की सारी जानकारी और ओटीपी ठगों के पास पहुंचने लगती है, और यूजर को इसकी भनक भी नहीं लगती कि उनकी जानकारी किसी और के पास जा रही है।naidunia_image

क्या करें अगर मिले ऐसा लिंक?

यदि आपके व्हाट्सएप या किसी अनजान ग्रुप में बैंक या आधार अपडेट के नाम पर कोई एपीके फाइल आती है, तो उसे भूलकर भी डाउनलोड न करें। ऐसा करने पर, जालसाज आपकी सारी निजी जानकारी चुरा सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा।

साइबर रेंज प्रभारी, मनोज नायक का कहना है कि इन फर्जी एपीके फाइल्स का कोई आइकन नहीं होता, जिससे उन्हें ढूंढकर अनइंस्टाल करना मुश्किल हो जाता है। ठग इन फाइल्स को बैंक और आधार अपडेट के बहाने भेजते हैं, और एक बार लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपके फोन में फाइल डाउनलोड होना शुरू हो जाती है, जिससे फोन पूरी तरह से हैक हो जाता है। इसके बाद, आपके व्हाट्सएप नंबर से दूसरे ग्रुप्स और दोस्तों को भी यह फाइल भेजने का संदेश आने लगता है।

सावधानियां, जो आपको रखनी चाहिए:

  1. ऑटोमैटिक डाउनलोड बंद रखें: अपने फोन में ऑटोमेटिक डाउनलोड का ऑप्शन बंद कर दें।
  2. अज्ञात लिंक न खोलें: किसी अनजान लिंक को खोलने से बचें।
  3. टू-स्टेप वेरिफिकेशन: अपने व्हाट्सएप को हमेशा टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर रखें।
  4. साइबर हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें: यदि गलती से डाउनलोड हो जाए, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।