• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में नहीं टूटेगा किसी का मकान, सबको मिलेगा पट्टा: साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजय संकल्प सभा में कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता से विश्वासघात कर भ्रष्टाचार कर पैसों की बंदरबांट की। शराब घो...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 08 Feb 2025 11:28:19 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Feb 2025 11:28:19 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में नहीं टूटेगा किसी का मकान, सबको मिलेगा पट्टा: साय
भाजपा की चुनावी रैली में शामिल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, शहर के भाजपा विधायक अमर अग्रवाल व महापौर प्रत्याशी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी हुए शामिल

HighLights

  1. सीजी के निकाय चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए सीएम ने की अपील।
  2. 7 हजार करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण किया।
  3. सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिफरा में की गई विजय संकल्प सभा में उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी का मकान नहीं टूटेगा। उन्होंने शुक्रवार की शाम को कहा कि सबको पट्टा दिया जाएगा।

केंद्र और राज्य में आप लोगों के सहयोग एवं आशीर्वाद से डबल इंजन की भाजपा सरकार स्थापित है। अब आप लोगों का दायित्व है कि स्थानीय स्तर पर हो रहे नगरीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी तक सात हजार करोड़ से भी अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। आप सभी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सांसद भारतीय जनता पार्टी के चुनकर केंद्र में भेजे गए हैं।


इनमें से इकलौते सांसद तोखन साहू को केंद्र सरकार में नगरीय निकाय का राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि अब आप लोगों का दायित्य है कि बिलासपुर नगर निगम के स्थानीय चुनाव में मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के नेतृत्व में स्थानीय सरकार बनानी है। सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने सभी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें।

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कर की पैसों की बंदरबांट

सीएम साय ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता से किए गए अपने वादों को पूरा नहीं किया। जनता से विश्वासघात कर भ्रष्टाचार कर पैसों की बंदरबांट की।

शराब घोटाला, कोयला, चावल एवं पीएससी में घोटाला किया। ये सभी आरोपित जांच के बाद अब जेल में हैं। राज्य की जनता में मामले उजागर होने पर आक्रोश था और उन्होंने भ्रष्टाचारी सरकार को बेदखल कर दिया। मोदी की गारंटी सांय-सांय पूरी हो रही है।

naidunia_image

हमने सभी वादों को पूरा किया- साय

18 लाख लोग कांग्रेस शासन में आवास से वंचित हो गए, उसे अब स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके अतिरिक्त और भी आवास स्वीकृत किए जाएंगे। हमने किसानों से किए सभी वादे पूरे कर दिए। प्रदेश में 27 लाख किसानों की बकाया राशि 12 हजार करोड़ भी उनके खातों में जमा की जा रही है।

13 महीनों में महतारी वंदन योजना की राशि माता बहनों के खाते में जमा कर दिए गए हैं। प्रदेश में 20 लाख से अधिक लोगों ने अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए हैं। पांच लाख 62 हजार भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपये का अनुदान दिया गया है। इसी प्रकार नजूल भूमि पर वर्षों से काबिज लोगो के लिए नया कानून लाकर उन्हें मालिकाना हक दिलाएंगे।

सीएम विष्णुदेव साय ने किया ये दावा

सीएम ने दावा किया कि अब तक 30 से ज्यादा वार्ड और एक नगर पंचायत बीजेपी निर्विरोध जीत चुकी है। सीएम साय ने दावा किया कि प्रदेश के जिन 10 नगरीय निकाय में चुनाव हो रहा है, सभी में जीतेंगे। यह भी दावा किया है कि 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करने जा रही है।

यह भी पढ़ें- राजिम के त्रिवेणी संगम में लगाने आइए डुबकी, माघ पूर्णिमा तक लगेगा मेला

पीएम आवास योजना के तहत दिए जाएंगे मकान

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके एक बटन दबाते ही सरकार बनते ही माता बहनों के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये आने लगे। भाजपा सरकार ने ही तिफरा के विकास के लिए तिफरा को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया, फिर नगर पालिका घोषित किया।

अब नगर निगम बिलासपुर में तिफरा को शामिल कर लिया गया है। सरकार आवासहीनों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाई है।

यह भी पढ़ें- भस्म, शिव पंचाक्षरी और रुद्राक्ष तीनों का विशेष महत्व, रोज करने चाहिए दर्शन

अब आपका दायित्व है कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाएं। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने किया। मंच पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी, बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा पार्षद प्रत्याशी उपस्थित थे।