• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में चावल घोटाला: अब खाद्य विभाग के अधिकारियों से होगी पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, घोटाले में संचालनालय के अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका भी सामने आना तय बताया जा रहा है। जांच के लिए गठित समिति की अब तक 7 बैठकें हो च...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 26 Mar 2025 02:09:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Mar 2025 02:09:42 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में चावल घोटाला: अब खाद्य विभाग के अधिकारियों से होगी पूछताछ
राशन की दुकान की प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. प्रदेश में हुए चावल घोटाले की जांच के लिए बनी है विधानसभा की समिति।
  2. पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले, दो पूर्व मंत्री मूणत और उसेंडी सदस्य हैं।
  3. खाद्य अधिकारी, निरीक्षकों सहित राशन दुकानदारों को तलब किया जाएगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में 219 करोड़ रुपए से ज्यादा के चावल घोटाले की जांच तेज हो रही है। घोटाले की जांच के लिए बनी विधानसभा समिति अब खाद्य विभाग के अधिकारियों से पूछताछ करेगी। पिछले बजट सत्र के दौरान चावल घोटाले के लिए गठित विधानसभा जांच समिति की बैठक 18 मार्च को हुई थी।

जांच के लिए गठित समिति की ये सातवीं बैठक थी। समिति की पहली बैठक 12 अगस्त 2024 को हुई थी। इसके बाद चार, पांच, 30 सितंबर, 19 नवंबर, 11 दिसंबर 2024 को हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, घोटाले में संचालनालय के अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका भी सामने आना तय बताया जा रहा है।


पिछले बजट सत्र में बनी थी जांच समिति

पिछले बजट सत्र के दौरान प्रदेश में हुए चावल घोटाले की जांच के लिए विधानसभा की समिति गठित की गई थी। पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले और दो पूर्व मंत्री राजेश मूणत और विक्रम उसेंडी सहित कांग्रेस के लखेश्वर बघेल व संगीता सिंह को सदस्य बनाया गया है।

इस समिति के सचिव विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा हैं। आगे की पूछताछ के लिए खाद्य अधिकारी, निरीक्षकों सहित नान के मैनेजर, ट्रांसपोर्टर सहित राशन दुकानदारों को तलब किया जाएगा।

इन मुद्दों पर चर्चा

बैठक में राशन दुकानों के घोषणा पत्र को गायब करने सहित नियम विपरीत बाजार से चावल खरीदवाने के लिए जूम कान्फ्रेंस सहित दुकानों के प्रकरण बनाए बगैर आरआरसी वसूली का मुद्दा उठा था।

चावल घोटाले की जांच के लिए बैठकें हुई हैं। समिति अपनी जांच रिपोर्ट बना रही है। जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। -पुन्नूलाल मोहले, पूर्व खाद्य मंत्री

यह भी पढ़ें- CG में चावल घोटाला छुपाने को कर रहे लेटलतीफी, 15 दिनों में 13 हजार राशन दुकानों की जांच मुश्किल

फर्जी संघ के अध्यक्ष की भी होगी जांच

कार्डधारकों की जगह दीवार की फोटो अपलोड करके एपीएल का चावल चुराने वाले संघ के फर्जी अध्यक्ष पर भी जांच का दायरा बढ़ रहा है। खमतराई और सिविल लाइन में राशन दुकान के संचालकों ने लाखों का चावल बेच दिया।

आरोपित ने एक दिन में 433 मिनट के अंदर ही 460 से ज्यादा लोगों को राशन का वितरण कर दिया था, जबकि एक व्यक्ति को राशन देने में तकरीबन पांच से 10 मिनट का समय लगता है।

यह भी पढ़ें- अपराध‌: रतनपुर महामाया मंदिर कुंड में 30 कछुओं की मौत, जाल में फंसे थे कछुए

फर्जी अध्यक्ष ने गरीब जनता का चावल चोरी करके कई जगह संपत्ति बना ली है। अब वह अपने बेटे के साथ मिलकर हवाला का कारोबार कर रहा है। इसकी भी शिकायत ईओडब्ल्यू में की गई है।